Mau: घर से गायब युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, हत्या की आशंका, घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी
मृतक के भाई श्रवण गोंड ने अपने भाई सर्वेश के रूप में शव की शिनाख्त की। श्रवण ने मृतक के चेहरे पर चोट के निशान देखकर हत्या की आशंका जाहिर की।उधर संदिग्ध परिस्थिति में युवक का रेलवे ट्रैक पर शव की सूचना मिलने पर एएसपी महेश सिंह अत्री, घोसी कोतवाल अनिलचंद्र तिवारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन परिजनों को दिया।
विस्तार
घोसी कोतवाली क्षेत्र के हड़हुआ गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह इंदारा-दोहरीघाट रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला।मृतक के शरीर पर चोट के निशान है। मृतक बीते बुधवार की सुबह से घर से लापता था। परिजनों ने युवक की हत्या का आशंका जाहिर की है।उधर इस घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी तथा घोसी कोतवाल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। इस मामले में पुलिस ने तीन टीमें गठित कर इसका खुलासा करने की बात कही।
मृतक की शिनाख्त आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के कुसइहा गांव निवासी सर्वेश गोंड 35 पुत्र स्व०श्री राम गोंड के रूप में हुई। मृतक अपने परिवार के साथ घोसी कोतवाली क्षेत्र के हड़हुआ गांव मे पिता के नवासे पर लगभग पचास वर्षों से रहता था। परिजनों के अनुसार बुधवार की शाम लगभग चार बजे सर्वेश घर से साइकिल से निकला था। देर रात घर नहीं पहुँचने पर परिजनों ने काफी खोज बीन किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की अल सुबह जब ग्रामीण इंदारा दोहरीघाट रेलवे ट्रैक के उस पार खेत मे नित्य क्रिया हेतु गए तो वहां एक युवक का शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी।
कुछ देर बाद पहुंचे मृतक के भाई श्रवण गोंड ने अपने भाई सर्वेश के रूप में शव की शिनाख्त की। श्रवण ने मृतक के चेहरे पर चोट के निशान देखकर हत्या की आशंका जाहिर की।उधर संदिग्ध परिस्थिति में युवक का रेलवे ट्रैक पर शव की सूचना मिलने पर एएसपी महेश सिंह अत्री, घोसी कोतवाल अनिलचंद्र तिवारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन परिजनों को दिया।साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने बताया मौत का स्पष्ट कारण पीएम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा, इस मामले में तीन टीम गठित की गई है। जल्द से जल्द इस घटना का खुलासा
किया जाएगा।
मजदूरी कर परिवार का करता था भरण पोषण
अमिला।घटनास्थल पर शव के घसीटने का सुराग भी मिला है, जिससे हत्या की आशंका प्रबल हो रही है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। मृतक की माँ दुर्गावती व पत्नी रंजना का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। मृतक का एक पुत्र ओमवीर 11 वर्ष व पुत्री रिया 8 वर्ष है। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।