{"_id":"649ff5ba538e4222d1090817","slug":"mau-crime-administration-sealed-radha-krishna-hotel-created-a-stir-had-become-a-place-of-prostitution-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau Crime: प्रशासन ने सील किया राधा कृष्ण होटल, मचा हड़कंप, बन गया था देह व्यापार का अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau Crime: प्रशासन ने सील किया राधा कृष्ण होटल, मचा हड़कंप, बन गया था देह व्यापार का अड्डा
Sun, 02 Jul 2023 10:00 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 02 Jul 2023 10:00 AM IST
सार
शनिवार को नायब तहसीलदार अनुराग सिंह तथा शहर कोतवाल शैलेष सिंह के नेतृत्व के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस का काफिला जैसे ही रोडवेज बाजार पर पहुंचा, एक बार फिर छापेमारी की आशंका को लेकर आसपास दहशत मच गई और आस पास के कई होटल संचालकों के पसीने छूटने लगे।लेकिन संयुक्त टीम वाहनों से उतरने के बाद अधिकारी सीधे राधा कृष्ण होटल में पहुंचे और जांच करने के बाद होटल को सील कर दिया।
विज्ञापन
प्रशासन ने सील किया राधा कृष्ण होटल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर के बीचोबीच बने होटल राधा कृष्ण को शनिवार को प्रशासन तथा पुलिस टीम द्वारा सील कर दिया गया।यह कार्रवाई होटल में देह व्यापार चलाए जाने की बात सामने आने के बाद पुलिस रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने की।यह होटल मऊ जंक्शन तथा रोडवेज डिपो के पास के हैं।प्रशासन द्वारा उठाए गए सख्त कदम से कई होटल संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Sonebhadra: घर के बाहर लगे पोल में उतरा करंट, छूते ही पूर्व प्रधान की मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन
शनिवार को नायब तहसीलदार अनुराग सिंह तथा शहर कोतवाल शैलेष सिंह के नेतृत्व के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस का काफिला जैसे ही रोडवेज बाजार पर पहुंचा, एक बार फिर छापेमारी की आशंका को लेकर आसपास दहशत मच गई और आस पास के कई होटल संचालकों के पसीने छूटने लगे।लेकिन संयुक्त टीम वाहनों से उतरने के बाद अधिकारी सीधे राधा कृष्ण होटल में पहुंचे और जांच करने के बाद होटल को सील कर दिया। मौके पर शहर कोतवाल शैलेष सिंह ने बताया कि होटल में छापेमारी के दौरान दो बार देह व्यापार का संचालन होता मिला। इस पर पुलिस रिपोर्ट के बाद प्रशासन द्वारा होटल को सील करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
एक माह में दो बार छापेमारी
मऊ। सील राधा कृष्णा होटल में देह व्यापार को लेकर पुलिस ने बीते माह में दो बार छापेमारी की। जिसमें एक बार 16 के संख्या में महिला- पुरुष और दूसरी बार में 8 की संख्या में महिला- पुरुष को पुलिस ने पकड़ा।जिसके बाद से पुलिस ने इसकी रिपोर्ट प्रशासन को दी थी।प्रशासन की इस सख्त कदम को लेकर सोशल मीडिया पर इसकी सराहना होती रही। साथ दूसरे जगहों पर भी हो रहे देह व्यापार को रोकने के लिए भी ऐसे ही सख्त कदम उठाने की मांग लोग करते रहे।