{"_id":"5f1f02048ebc3e74a76e26fb","slug":"mau-corona-update-25-positive-including-judicial-officer-found-425","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mau Corona Update: न्यायिक अधिकारी सहित 25 पॉजिटिव और मिले, संख्या हुई 425","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau Corona Update: न्यायिक अधिकारी सहित 25 पॉजिटिव और मिले, संख्या हुई 425
Mon, 27 Jul 2020 10:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:04 PM IST
सार
- ठीक होकर घर लौटे चुके हैं 282 मरीज, छह की हो चुकी है मौत
- जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 137
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ जिले में रविवार की शाम से सोमवार की दोपहर तक वाराणसी से आई जांच रिपोर्ट में आठ कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इसके अलावा सोमवार को एंटीजन कीट से हुई जांच में एक न्यायिक अधिकारी सहित दस लोग संक्रमित मिले। इस तरह से जिले में जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 425 हो गई। वही 282 मरीजों के ठीक होकर घर जाने और छह की मौत होने पर एक्टिव मरीजों की संख्या 137 हो गई है।
विज्ञापन
सीएमओ डा. एससी सिंह की मांने तो रविवार की रात वाराणसी से आई जांच रिपोर्ट में आठ संक्रमित मिलें। इसमें एक कोपागंज ब्लाक के कोपा कोहना का, तीन पुलिस लाइन से, दो नगर क्षेत्र के भीटी मुहल्ले के तथा दो शहर के मुगलपुरा मुहल्ले के निवासी है। इसीक्रम में सोमवार को एंटीजन कीट से पूरे जिले में करीब पांच सौ लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन
इस दौरान मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के बाजार निवासी में दो सगे भाई, फतेहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र में तीन संक्रमित मिले। इसमें दो मधुबन बाजार के निवासी तथा एक सरायमेवागिरी का निवासी है। रानीपुर ब्लाक में मिली संक्रमित महिला मूलरुप से मुहम्मदाबाद गोहना के दतौली गांव की रहने वाली है। रतनपुरा ब्लाक में हलधरपुर निवासी एक महिला संक्रमित मिली। उसका पति पहले से पॉजिटिव है।
घोसी सीएचसी से दो केस संक्रमित मिले। दोनों बाजार के निवासी है। इसीक्रम में जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में हुई एंटीजन जांच में आठ संक्रमित मिले। इसमें एक न्यायिक अधिकारी के साथ संविदा पर काम करने वाला वार्ड ब्याय, मुंशीपुरा मुहल्ला निवासी एक परिवार के तीन सदस्य भी शामिल है।
इसके अलावा मधुबन थाने का एक सिपाही और दो अन्य संक्रमित मिले। इस तरह से रविवार की शाम से अबतक 25 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुकें है। सीएमओ ने बताया कि आरटीपीसी जांच के लिए 13425 सैंपल लिया गया। इसमें से 12428 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें 12034 निगेटिव मिले है। जबकि 282 लोग उपचार के बाद ठीक और छह की मौत हुई है।