फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau Corona Update: 16 found corona infected, including bank employee, policeman

Mau Corona Update : बैंक कर्मचारी, पुलिसकर्मी समेत 16 मिले कोरोना संक्रमित

Sat, 01 Aug 2020 06:17 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: विचित्र सिंह Updated Sat, 01 Aug 2020 06:17 PM IST
सार

  • आरटीपीसीआर में 7, एंटीजेन टेस्ट में मिले 9 मरीज, कुल संख्या हुई 505
  • 166 सक्रिय मरीज, 333 लोग डिस्चार्ज हुए जबकि छह की मौत
  • शनिवार को जिले में हुए 789 लोगों का हुआ एंटीजेन टेस्ट
  • मरीजों के संपर्क में आने वालों को किया जा रहा चिह्नित

विज्ञापन
Mau Corona Update: 16 found corona infected, including bank employee, policeman
फाइल फोटो

विस्तार

मऊ जिले में अगस्त माह का पहले दिन ही जिले में 16 नए मरीज मिले। बीएचयू से आई आरटीपीसीआर की रिपोर्ट में सात तो एंटीजेन टेस्ट में 9 पॉजिटिव मिली। इन मरीजों में यूनियन बैंक के कर्मचारी, पुलिस लाइन के दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। जिले में कुल मरीजों की संख्या 505 पहुंच गई। सभी मरीजों को कोविड अस्पताल में शिफ्ट कराने के साथ उनके संपर्क में आने वाले लोगों को चिहिन्त किया जा रहा हैं।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को 789 लोगों का एंटीजन टेस्ट कराया गय। इसमें नौ पॉजिटिव मिले हैं तथा सात लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट बीएचयू लैब से मिली है। जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है उसमें एक कहिनौर, दो मधुबन तहसील के हैं। 

विज्ञापन

वहीं नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित यूनियन बैंक का एक कर्मचारी तथा दो पुलिस लाइन से जबकि मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के बरडीहा गांव से एक और एक रतनपुरा, दो धनेवा बहादुरपुर निवासी संक्रमित मिले। वहीं नगर के सहादतपुरा आजमगढ़ मोड़ से तीन और रसड़ी से एक, घोसी तहसील के पिढ़वल से एक, हेमई से एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।

सीएमओ ने बताया कि मिले संक्रमितों में जिन मरीजों के पास जारी गाइडलाइन के अनुसार संसाधन होने पर उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया। जबकि कुछ लोगों को कोविड अस्पताल बापू मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। बोले कि कोरोना संक्रमण के ग्राफ को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर जांच की कवायद बढ़ाई जा रही हैं। 


इस क्रम में अब तक 13681 संदिग्धों का नमूना बीएचयू भेजा गया है इसमें 13402 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 13174 नेगेटिव है, जबकि 505 पॉजीटिव मिले हैं, सकारात्मक बात है कि इसमें 333 डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं। जबकि कुल सक्रिय संक्रमितों की संख्या 166 है। वहीं जिले में 5242 लोगों की एंटीजेन से जांच किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed