{"_id":"61be2f0190a3b62980191906","slug":"mau-became-the-champion-in-the-divisional-basic-children-s-sports-competition-mau-news-vns628697915","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में मऊ बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में मऊ बना चैंपियन
विज्ञापन
मऊ। नगर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में चल रही मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह शनिवार को संपन्न हो गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संपूर्ण परिणाम चैंपियनशिप में 362 अंकों के साथ जनपद मऊ प्रथम स्थान पर रहा। आजमगढ़ जिला 300 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि के रूप में सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ डॉ. अमरनाथ राय रहे।
मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में व्यक्तिगत चैंपियनशिप स्पर्धा में प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में 10 अंकों के साथ दुर्गेश पाल जनपद मऊ के विजेता रहे। वहीं बालिका संवर्ग में आंचल सिंह मऊ 11 अंकों के साथ प्रथम अंक प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर में बालक वर्ग में विवेक राजभर ने 11 प्रथम अंक प्राप्त किया। बालिका वर्ग में वर्षा कुमारी ने 10 अंकों के साथ प्रथम अंक प्राप्त किया। संपूर्ण परिणाम चैंपियनशिप में 362 अंकों के साथ जनपद मऊ प्रथम स्थान पर रहा। आजमगढ़ जनपद 300 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहा। इस प्रकार मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में मऊ जनपद में अपना परचम लहराया।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने आजमगढ़ मंडल के सभी प्रतिभागियों एवं टीम प्रभारी के साथ साथ बच्चों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी कोपागंज अशोक कुमार गौतम ने कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी आरपी राम, कमलेश मिश्रा, संजीव सिंह ,शशिकांत यादव, रवि प्रकाश, शेष बहादुर सरोज, जय राम, पंकज सिंह, माधवेंद्र पांडेय, अरविंद पांडेय, जयंत कुमार, शिवाकांत सिंह, बंसराज प्रसाद, राजेश कुमार, अंजनी सिंह, रामसेवक, कमलेश कुमार ,अशोक कुमार ,रामनिवास मौर्य ,राजेश कुमार, राघवेन्द्र प्रताप यादव सहित सैकड़ों शिक्षक एवं टीम प्रभारी जनपद मऊ एवं जनपद आजमगढ़ उपस्थित रहे।