{"_id":"64043ffb49b2ae071c0dafc3","slug":"mau-accident-uncontrollable-bike-collided-with-the-divider-to-save-the-animal-one-died-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau Accident: जानवर को बचाने में बेकाबू हुई बाइक, डिवाइडर से टकराई, एक की मौके पर ही मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau Accident: जानवर को बचाने में बेकाबू हुई बाइक, डिवाइडर से टकराई, एक की मौके पर ही मौत, दूसरा घायल
Sun, 05 Mar 2023 12:40 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 05 Mar 2023 12:40 PM IST
सार
अंकित झारखंड राज्य का निवासी था। अंकित अपने पत्नी और एक बच्चे के साथ दो महीने से भौरेपुर स्थिति एक ईट भट्ठे पर मजदूरी का काम करता था। शनिवार की रात अपने दोस्त विकास के साथ मऊ किसी काम से आ रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
मऊ में सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव के पास शनिवार की देर रात साढ़े दस बजे बीच सड़क पर अचानक से एक कुत्ता आ गया। जिसे बचाने में बाइक बेकाबू हो गई। तेज गति से जा रही बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मृतक अंकित (30) झारखंड राज्य का निवासी था। अंकित अपने पत्नी और एक बच्चे के साथ दो महीने से भौरेपुर स्थिति एक ईट भट्ठे पर मजदूरी का काम करता था। शनिवार की रात अपने दोस्त विकास (27) के साथ मऊ किसी काम से आ रहा था।
विज्ञापन
अभी वह बड़ागांव के पास पहुंचा ही था। अचानक उसकी बाइक से एक कुत्ता टकरा गया जिसको बचाने के चक्कर में उसकी बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और इस दुर्घटना में अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी विकास गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल विकास को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और अंकित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहां इलाज के दौरान विकास की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जबकि अंकित की मौत की खबर सुन उसकी पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। अंकित का एक दो साल का छोटा बच्चा है।