{"_id":"64b37c12a40e01c6dd092893","slug":"mau-accident-high-speed-bike-collided-with-the-divider-one-died-the-other-serious-got-married-this-month-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau Accident: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर, इसी महीने हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau Accident: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर, इसी महीने हुई थी शादी
Sun, 16 Jul 2023 10:42 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 16 Jul 2023 10:42 AM IST
सार
मृतक मोहम्मद आरिफ शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा नई बस्ती का निवासी था। वह अपने दोस्त तबरेज पुत्र जब्बार निवासी मुंशीपुरा नई बस्ती के साथ दक्षिण टोला किसी काम से गया था। वापस घर लौटने के दौरान तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज के पास पहुंचे ही थे कि अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के समय बाइक की गति इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों गंभीर रूप घायल हो गए।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
शहर कोतवाली क्षेत्र के तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज के पास शनिवार की देर रात ग्यारह बजे के करीब एक बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें बाइक चला रहा युवक और सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जहां बाइक चालक की मौत हो गई ,जबकि सवार की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Sonebhadra News: रेलवे लाइन पर बैठकर ईयरफोन से गाना सुन रहा था किशोर, ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मृतक मोहम्मद आरिफ (25) शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा नई बस्ती का निवासी था। वह अपने दोस्त तबरेज (24) पुत्र जब्बार निवासी मुंशीपुरा नई बस्ती के साथ दक्षिण टोला किसी काम से गया था। वापस घर लौटने के दौरान तालीमुद्दीन इंटर के पास पहुंचे ही थे कि अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के समय बाइक की गति इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों गंभीर रूप घायल हो गए।
विज्ञापन
दोनों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने मोहम्मद आरिफ को मृत घोषित कर दिया। जबकि तबरेज की हालत गंभीर होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने आरिफ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरिफ की मौत से परिवार सहित मोहल्ले में कोहराम मच गया। वहीं तबरेज की बीते चार जुलाई को शादी हुई थी, उसकी पत्नी और परिवार का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।