{"_id":"65b7443c62ba280c41030f57","slug":"mau-accident-14-passengers-injured-when-speeding-tourist-bus-falls-from-under-construction-bridge-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau Accident News: निर्माणाधीन पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार टूरिस्ट बस, मची चीख- पुकार; 14 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau Accident News: निर्माणाधीन पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार टूरिस्ट बस, मची चीख- पुकार; 14 यात्री घायल
Mon, 29 Jan 2024 03:13 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:13 PM IST
सार
दुर्घटना कोपागंज थाना क्षेत्र के शहरोज स्थित रेवरीडीह मार्ग पर हुई। तेज रफ्तार से आ रही टूरिस्ट बस अचानक पुल से नीचे गिर गई। निर्माणाधीन पुल के आसपास संकेतक न लगने के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। बस पुल से नीचे गिरने से 14 यात्री घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा शहरोज स्थित फोरलेन रेवरीडीह डायवर्जन एक्सीडेंट प्वाइंट बन गया है। ऐसे में यहां से गुजरने से लोग अब परहेज करने लगे हैं। आलम यह कि लगातार दूसरे दिन सोमवार की तड़के गोरखपुर से तेज गति से आ रही टूरिस्ट बस डायवर्जन संकेत न होने के कारण निर्माणाधीन पुल से नीचे गिर गई। जिससे बस में सवार 14 यात्री बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
ऐसे हुआ हादसा
कोपागंज थाना क्षेत्र के शहरोज स्थित रेवरीडीह मार्ग पर फोरलेन सड़क पर ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है। यहां कार्यदायी संस्था द्वारा कोई मार्ग डायवर्जन का संकेतक नहीं लगाया गया है। जिसके चलते आए दिन इस प्वाइंट पर दुर्घटना हो रही है। शनिवार की आधी रात पांच वाहनों के भिड़ंत के बाद सोमवार की तड़के सुबह गोरखपुर से मऊ की तरफ आ रही टूरिस्ट बस निर्माणाधीन पुल से नीचे गिर गई।
विज्ञापन
मौके पर चीख- पुकार मच गई। आवाज सुन आसपास के लोगों ने यात्रियों को बस से निकालते हुए तत्काल पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 14 घायल यात्रियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेश सिंह ने बताया की घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार की आधी रात के बाद गोरखपुर से मऊ जा रही कार घने कोहरे के बीच ओवरब्रिज से नीचे गिर गई थी। अधिक कोहरा होने के चलते मऊ की तरफ से आ रहे वाहन अचानक पुल से गिरे कार को देख जबतक कुछ समझते तब तक एक के बाद एक पांच वाहन एक दूसरे से टकरा गए। इस दुर्घटना में तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए।