मऊ : राखी बांधने जा रही महिला को डंपर ने रौंदा, सड़क दुर्घटना में एक अन्य महिला की भी मौत
- जिले में सड़क हादसों में दो महिलाओं की गई जान
- टहलने निकली वृद्धा को टक्कर मारकर बोलेरो सहित चालक भागा
- पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ जनपद के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क हादसों में सोमवार को दो महिलाओं की मौत हो गई। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में भटी कला मार्ग के सामने एक बकाबू डंपर ने बाइक सवार महिला को रौंद दिया।
जबकि हलधरपुर थाना क्षेत्र के मेउड़ी कलां गांव के सामने लखनऊ-बलिया स्टेट हाइवे पर बेकाबू बोलेरो ने टहलने निकली एक वृद्धा को ठोकर मार दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के धरवारा गांव निवासी दुर्गावती (42) पत्नी हरिलाल सोमवार लगभग 10 बजे राखी बांधने के लिए मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कुड़वा गांव निवासी अपने मामा पल्टन के घर अपने ससुराल से आ रही थी।
मुहम्मदाबाद गोहना चिरैयाकोट मार्ग पर प्लांट के बगल से भाटीकला मार्ग पर पहुंची ही थ्ज्ञी कि सामने से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और दुर्गावती बाइक से छिटककर कर डंपर की चपेट में आ गई। जिसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना पाकर मृतका के मामा के घर वालों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल नीरज कुमार पाठक ने बताया कि टक्कर मारने वाले डंपर की पहचान हो गई है। जल्द ही डंपर सहित चालक को कब्जे में ले लिया जाएगा।
उधर रतनपुरा हलधरपुर थाना क्षेत्र के मेऊडी कला चट्टी पर सोमवार की सुबह करीब पांच बजे मेऊडी कला गांव की महिला टहलने के लिए निकली थी कि उसे बोलेरो के धक्के से मौके पर मौत हो गई।हलधरपुर थाना क्षेत्र के मेऊडी कला गांव की निर्मल यादव की पत्नी बुधिया देवी (60) रोज की तरह सुबह टहलने निकली थी
वह जैसे ही मेऊडी चट्टी से लगभग सौ मीटर आगे की ओर पहुंची थी कि विपरीत दिशा से जा रही बोलेरो ने उसे धक्का मार दिया। जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। चालक बोलेरो सहित भाग निकला। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दिया सूचना पर पहुंची पूलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।