फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau: 11.68 lakhs withdrawn in three villages, funds withdrawn without tender and financial approval

मऊः तीन गांवों में निकाली गई 11.68 लाख की रकम, बिना टेंडर और वित्तीय स्वीकृति के निकाली धनराशि

Thu, 19 Aug 2021 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Mau: 11.68 lakhs withdrawn in three villages, funds withdrawn without tender and financial approval
मऊ के बड़राव ब्लाक के तीन गांवों में सेक्रेटरी और प्रधानों ने मिलकर बिना टेंडर, तकनीकी, वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति के बिना ही केंद्रीय वित्त आयोग, पंचम राज्य वित्त आयोग और चतुर्थ राज्य वित्त आयोग के मद से 11.68 लाख रुपये निकाल लिए हैं। एडीओ पंचायत की जांच में मामला सामने आया।
विज्ञापन

बीडीओ की रिपोर्ट पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने तीनों गांवों के सचिव से निकाली गई रकम को तत्काल ग्राम निधि में जमा कराने का निर्देश दिया है। डीपीआरओ ने सचिव को दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी किया है। तीनों गांवों का सचिव अरविंद सिंह है। यह सचिव दस दिन पहले ही मुहम्मदाबाद गोहना से स्थानांतरित होकर बड़रांव ब्लाक में आया है। डीपीआरओ द्वारा जारी की गई नोटिस के अनुसार, बड़रांव ब्लाक के भटमिला पांजेपार, मुजार बुजुर्ग और सोहड़ ग्राम पंचायतों केसेक्रेटरी अरविंद सिंह ने बिना टेंडर, तकनीकी और वित्तीय तथा प्रशासनिक स्वीकृति लिए बिना ही भटमिला पांजेपार गांव की ग्राम निधि से नौ अगस्त 2021 को केंद्रीय वित्त आयोग से क्रमश: 179820 रुपये,179820 रुपये तथा 141205 रुपयों का भुगतान ले लिया।
विज्ञापन

उसी गांव की ग्राम निधि खाते से पंचम राज्य वित्त आयोग मद से 98400 रुपये, 164000 रुपये और 123000 रुपये यानी कुल 8 लाख 86 हजार 245 रुपये निकाले। इसके अलावा मुजार बुजुर्ग और सोहड़ गांवों से चतुर्थ राज्य वित्त आयोग से क्रमश: 141205 रुपये 141205 रुपये 10 अगस्त को निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत आने पर खंड विकास अधिकारी ने एडीओ पंचायत से जांच कराया तो मामला उजागर हुआ।एडीओ पंचायत की रिपोर्ट पर खंडविकास अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रकरण की जानकारी दी। जिला पंचायत राज अधिकारी ने 17 अगस्त 2021 को सेक्रेटरी को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि इस कृत्य का स्पष्टीकरण दो दिनों के अंदर दें। डीपीआरओ ने निकाली गई रकम ग्राम पंचायतों के बैंक खातों में तत्काल जमा करने का निर्देश दिया है।

बिना टेंडर और बिना तकनीकी, वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति से ग्राम निधि से रुपये निकालना वित्तीय अनियिमितता है। सचिव को नोटिस जारी किया गया है और निकाली गई रकम को ग्राम पंचायतों के खातों में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। घनश्याम सागर, डीपीआरओ, मऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed