फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   matter resolved shot young man in mau Panchayat held police station regarding land matter

सुबह सुलझा मामला दोपहर में चल गई गोली : जमीन मामले को लेकर कोतवाली में हुई थी पंचायत, युवक की हालत गंभीर

Sat, 26 Oct 2024 05:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 26 Oct 2024 05:55 PM IST
सार

Mau News : गांव में गन शॉट की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। इससे पहले भी कोतवाली में पुलिस ने जमीन के इसी मामले को लेकर सुलह-समझौता कराया था। दूसरी तरफ, परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
matter resolved shot young man in mau Panchayat held police station regarding land matter
अस्पताल में युवक से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के मुंगेसर गांव में शनिवार की सुबह जमीन विवाद के बाद दोनों पक्ष में कहासुनी में एक पक्ष की तरफ से दूसरे पक्ष के युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने के बाद युवक को जिला अस्पताल में लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

विज्ञापन




शनिवार को ग्राम प्रधान और ग्रामीणों में रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर कुछ कहासुनी हो गई। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम के मौके पहुंची और दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली चली गई। आपसी सुलह के बाद दोनों पक्षों को समझाकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन




दोपहर करीब तीन बजे उसी रास्ते को लेकर दोनों पक्षों में फिर विवाद होने लगा और दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने अपनी लाइसेंस से पिस्तौल से गांव निवासी अनुराग राय (26) पुत्र श्रीनिवास को सीने में गोली मार दी। गोली चलने से मौके पर माहौल मच गया। स्थानीय लोगों ने फिर घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा घटनास्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस की टीम ने घायल को एंबुलेंस की मदद से देर शाम 4:15 बजे जिला अस्पताल लेकर आई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल पहुंचे शहर कोतवाल अनिल सिंह ने कांस्टेबल के साथ एंबुलेंस द्वारा घायल को वाराणसी भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed