फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   massive fie broke out in Mau Fierce fire caused by short circuit area stunned by cylinder blast seven injured including constable

मऊ में आग से तबाही: आधी रात में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, सिलिंडर धमाके से दहला इलाका, सिपाही समेत छह घायल

Wed, 27 Apr 2022 09:23 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 27 Apr 2022 09:23 AM IST
सार

मऊ के ग्राम सभा कोपा कोहना में रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित प्रमोद बरनवाल के घर में मंगलवार आधी रात  शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।

विज्ञापन
massive fie broke out in  Mau Fierce fire caused by short circuit area stunned by cylinder blast seven injured including constable
घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मऊ जिले के ग्राम सभा कोपा कोहना में बीती रात आग ने तबाही मचाई। गांव स्थित एक आरओ प्लांट में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आकर तीन सिलिंडर बारी-बारी से फट गए। सिलिंडरों के धमाके से पूरा इलाका दहल उठा। करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन


घटना में फायर ब्रिगेड के दो हेड कांस्टेबल, होमगार्ड सहित छह लोग घायल हो गए। करीब 30 लाख का समान जलकर राख हो गया। कोपागंज थाना क्षेत्र ग्राम सभा कोपा कोहना में रेलवे क्रॉसिंग के पास प्रमोद बरनवाल पुत्र सच्चितानंद बरनवाल का दो मंजिला मकान है।

विज्ञापन

छत पर भागकर बचाई जान

मकान के निचले तल पर आरओ प्लांट लगा हुआ था। दूसरी मंजिल पर वे अपनी पत्नी पूजा और दो बच्चे अनोखी (4)  और अनमोल (2) वर्ष के साथ रहते हैं। मंगलवार रात करीब दो बजे शॉर्ट सर्किट से आरओ प्लांट में आग लग गई। जिसके बाद पूरा घर धुएं से भर गया। आग की तपिश से प्रमोद की नींद खुल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

massive fie broke out in  Mau Fierce fire caused by short circuit area stunned by cylinder blast seven injured including constable
मऊ के कोपा कोहना गांव स्थित घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

चारों तरफ आग देख वो अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को छत पर लेकर चला गया। छत से फायर बिग्रेड को सूचना दी और शोर मचाया। थोड़ी ही देर में फायर बिग्रेड और पड़ोसी मौके पर  पहुंच गए। फायर बिग्रेड और ग्रामीणों के मदद से किसी प्रकार सभी को बचाया गया। इस दौरान अनमोल (2) , मनोज (45) , प्रमोद बरनवाल (36)  घायल हो गए।


आग बुझाने के दौरान मकान में रखे तीन सिलिंडर धमाके के साथ फट गए। फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने तीन घंटे बाद किसी प्रकार आग पर काबू पाया। तब तक मकान में रखा करीब 30 लाख का समान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना पाते ही मौके पर थानाध्यक्ष हरे राम मौर्य और क्षेत्राधिकारी घोसी राजीव प्रताप सिंह पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed