{"_id":"61b4e23f545f743d7a296943","slug":"mass-marriage-scheme-mass-marriage-of-388-couples-took-place-in-the-district-mau-news-vns62737853","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह योजना: जिले में 388 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह योजना: जिले में 388 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह
विज्ञापन
मऊ। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मुख्य राजस्व अधिकारी केहरी सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को 87 युगल की शादी कलेक्ट्रेट परिसर में हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य राजस्व अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा तथागत गौतम बुद्ध एवं डा. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर संयुक्त रूप से किया।
वैवाहिक कार्यक्रम में बौद्ध धर्म, हिन्दू धर्म एवं मुस्लिम धर्म के धर्म गुरूओं द्वारा उनके धर्म से जुड़े रस्मो रिवाज के अनुसार शादी करायी गयी। इसमें विकास खण्ड परदहां से 47, नगर पंचायत शहर से 10, नगर पंचायत कोपागंज से तीन एवं विकास खण्ड रतनपुरा से 27 जोड़ों की शादी कराई गई। इन नवविवाहित जोड़ों को मुख्य राजस्व अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी ने कपड़ों के आलावा दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाले सामान देकर उन्हें सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रत्येक जोडे़ को 10 हजार के सामान, छ: हजार साज सज्जा के लिए तथा शेष 35 हजार की धनराशि कन्याओं के खाते में भेजे जाने का प्रावधान है। इस अवसर पर सीआरओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी, डीडीओ,पीडी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, एडीडीओ समाज कल्याण अनिल सिंह, लेखाकार अरुण कुमार , जिला पंचायत विभाग से वरिष्ठ लिपिक कल्पनाथ, कनिष्ठ लिपिक सतीश यादव सहित दूल्हे दुल्हन के अभिभावक उपस्थित रहे।
अग्नि को साक्षी मानकर शुरू किया दांपत्य जीवन
दोहरीघाट। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 64 जोड़ों का सामूहिक विवाह शनिवार को विक्ट्री इंटर कॉलेज दोहरीघाट के प्रांगण में हुआ। इसमें 18 जोड़ों की शादी बौद्ध धर्म की रीति के अनुसार संपन्न हुई। इन जोड़ों ने एक दूसरे को वर माला पहनाई और पवित्र अग्नि को साक्षी मानकर दांपत्य जीवन की शुरुआत की। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार राय उर्फ राजू राय और मंत्री प्रतिनिधि शिवप्रकाश उपाध्याय, प्रधानाचार्य शाश्वतानंद पांडेय, खण्ड विकास अधिकारी कल्पना मिश्रा ,एडीओ गिरजा शंकर ने वर वधू को आशीर्वाद दिए। इस मौके पर दुर्गेश सिंह, श्रीधर राय, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप कुमार राय, रिंकल राय, संतोष राय, अतुल राय, अखिलानन्द चौबे, लेखाकार रामचंद्र यादव, अखिलेश तिवारी संजय राय समेत ब्लाक के सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ संपन्न हुआ विवाह
घोसी। नगर के मझवारा मोड़ स्थित जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोह में कुल 111 जोड़े रस्मों और रिवाजों के अनुसार दांपत्य सूत्र में बंध गए। घोसी ब्लॉक के 31 जोड़ों सहित बड़राव व कोपागंज के जोड़े रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रों के बीच शुरू हुआ। सभी जोड़ों को विधायक विजय कुमार व बीडीओ संदीप कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी आदि ने आशीर्वाद दिए और उपहार में बर्तन, कपड़े, आभूषण आदि दिए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक विजय कुमार, प्रमुख डॉ. रामकृष्ण यादव, बीडीओ संदीप सिंह, भाजपा नेता रविन्द्र उपाध्याय, डॉ. बृजेश यादव, अतुल शर्मा, अनिरुद्ध सिंह, उद्देश्य पांडेय, विवेक चौहान, जिला समाज कल्याण अधिकारी, एडीओ पंचायत आदि रहे।
मोहम्मदाबाद गोहना में समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज बरामदपुर में 126 जोड़ों का विवाह हुआ। इस मौके पर विधायक श्रीराम सोनकर ,ब्लाक प्रमुख रानू सिंह और विकासखंड के सभी अधिकारी मौके पर मौजूद रहे ।