{"_id":"6650ef7640175a70f305ca74","slug":"mason-dies-in-collision-with-scorpio-injured-driver-runs-away-mau-news-c-295-1-mau1001-113024-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: स्कॉर्पियो की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, घायल ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: स्कॉर्पियो की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, घायल ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागा
विज्ञापन
चिरैयाकोट। भीखमपुर के पास शुक्रवार सुबह एक अनियंत्रित वाहन ने काम पर जा रहे साइकिल सवार राजमिस्त्री को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। उधर हादसे में घायल राजमिस्त्री की मौके पर मौत हो गई, वहीं स्कॉर्पियो चालक घायल अवस्था में ही फरार हो गया। उधर सूचना मिलने पर परिजन और स्थानीय लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे तहसीलदार के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
चिरैयाकोट के लरेवा गांव निवासी 60 वर्षीय रामचंद्र चौहान पुत्र टुन्नू राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वह अपनी साइकिल से काम पर जाने के लिए निकला था। अभी वह थाना क्षेत्र के ग्राम भीखमपुर स्थित इंटर कॉलेज के पास पहुंचा था कि चिरैयाकोट से गाजीपुर जा रही एक स्कॉर्पियो ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में रामचंद्र चौहान की मौके पर मौत हो गई। उधर घटना के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे के पेड़ से टकरा गई। स्कार्पियो चालक वाहन को घायल अवस्था में छोड़ कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई। उधर घटना से आक्रोशित परिजन और गांव के लोगों ने मुआवजा की मांग और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर शव लेकर चौक बाजार पर चले आये तथा आजमगढ़ गाजीपुर मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर एक घंटे के बाद तहसीलदार मुहम्मदाबाद गोहना आलोक रंजन सिंह चिरैयाकोट एसओ संजय कुमार त्रिपाठी के साथ पहुंचे। चालक की गिरफ्तारी और उचित मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। इस दौरान एक घंटे तक जाम के चलते मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।