फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Married women worshiped Vat Savitri

Mau News: सुहागिन महिलाओं ने किया वट सावित्री की पूजा

Tue, 27 May 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Married women worshiped Vat Savitri
मऊ। नगर सहित क्षेत्र के विभिन्न भागो में सोमवार को सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा विधि-विधान के साथ किया। महिलाओं ने वटवृक्ष के नीचे फल-फूल और पूजन सामग्री के साथ पूजन किया। कच्चे धागे के साथ वृक्ष की परिक्रमा कर अपने पति के दीर्घायु होने का वरदान मांगा।
विज्ञापन

नगर के भीटी स्थित शिवमंदिर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में वट वृक्ष के पास सुबह से ही महिलाओं की भीड़ देखी गई। सुहागिन स्त्रियों ने सोलह श्रृंगार कर पति की लंबी आयु की कामना के साथ वट वृक्ष की पूजा की। पूजन अर्चन कर रहीं महिलाएं सुमन देवी, जानकी देवी, मंजू सिंह ने बताया कि वट सावित्री व्रत का हिंदू धर्म में खास महत्व है।
विज्ञापन

इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए व्रत रखती हैं और मां सावित्री की विधि-विधान से पूजा करती हैं। यह पर्व ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। सुहागिन महिलाएं इस दिन सोलह श्रृंगार करके पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है और वट वृक्ष और देवी सावित्री की पूजा करती हैं। ऐसा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहता है। इसके लिए व्रत वाले दिन पूजा के लिए संपूर्ण सामग्री होना बहुत महत्वपूर्ण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed