फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, father accuses of murder

Mau News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 07 Mar 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, father accuses of murder
इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में बुधवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया। इस मामले में मृतका के पिता ने अपने दामाद और परिजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


मृतका की पहचान शाहपुर गांव निवासी ज्योति (28) पुत्री शैलेंद्र कुमार के रूप में हुई। मुकदमे के अनुसार मृतका के पिता बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के अतरौलिया गांव लच्छीराम ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 27 मई 2016 को शैलेंद्र कुमार के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ही शैलेन्द्र और उसके परिवार के लोग पुत्री के परेशान करते रहते थे।
विज्ञापन

इससे पहले मेरी पुत्री के साथ कई बार मारपीट की गई। आरोप लगाया कि बीते दस जनवरी 2025 को मारपीट से नाराज होकर बेटी मेरे घर आ गई थी। इसके बाद हम लोगों के समझाने के बाद वह बीते 16 जनवरी ससुराल गई। आरोप लगाया कि बुधवार की शाम शैलेन्द्र की बहन का फोन आया की आकर अपनी लड़की को ले जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब हम लोगों शाहपुर गांव पहुंचे तो बताया गया कि लड़की जिला अस्पताल में है। जब जिला अस्पताल पहुंचे तो डाक्टरों ने बताया कि लड़की की मौत हो चुकी है। मृतक ज्योति की दो पुत्री साक्षी (8), प्रिंसी (6) जबकि पुत्र प्रियूष (2) है, जो कि घटना के बाद से सदमे में हैं। कोपागंज एसओ विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि पुलिस मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

संदिग्ध हालात में मिली महिला का शव, दो साल पहले हुई थी शादी

मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के नहर चौक निवासी एक विवाहिता की बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के कस्बा के नहर चौक निवासी शालू वर्मा (25) पत्नी प्रदीप वर्मा और उसकी सास बुधवार की शाम अपने घर पर थी। जबकि उसका पति जिला मुख्यालय स्थित अपने सराफा की दुकान पर था। इस बीच प्रदीप को उसकी मां ने शालू की तबियत खराब होने की सूचना दी।

जिसके बाद प्रदीप अपने ससुर के साथ पहुंचकर पत्नी को लेकर सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने शालू को मृत घोषित कर दिया। देर रात पहुंची फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुटी रही। बता दे कि प्रदीप वर्मा की शादी 8 दिसम्बर 2022 को मीरपुर मझौवा मर्यादपुर निवासी राकेश वर्मा की पुत्री शालू वर्मा से हुई थी। जिसका डेढ़ वर्ष का एक बेटा भी है। घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed