फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Market decorated with rakhis, hit by inflation

राखियों से सजे बाजार, महंगाई की मार

Thu, 04 Aug 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Market decorated with rakhis, hit by inflation
नगर के सहादतपुरा में लगी राखी की दुकान।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। रक्षाबंधन को सप्ताहभर बचा है। लेकिन इन दिनों बाजार राखियों से सज गए हैं। हालांकि इन पर महंगाई की मार भी देखी जा रही है। उधर, बहनों ने बाहर रहने वाले भाइयों को राखियां भेजनी भी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

रक्षाबंधन 11 अगस्त को मनाया जाएगा। पर्व के मद्देनजर सहादतपुरा, भीटी, सदर चौक, मिर्जाहादीपुरा, घास बाजार सहित ग्रामीण इलाकों मुहम्मदाबादगोहना, मधुबन, घोसी, दोहरीघाट, चिरैयाकोट के बाजारों में विभिन्न डिजाइनों की राखियों से दुकानें सज गई हैं। स्टोन की राखियां 20 से 400 रुपय, रुद्राक्ष राखियां 15 से 200, मोती की राखियां 10 से 100, जरी की राखियां 10 से 110 रुपये में बिक रही हैं। इसके अलावा डिजाइन की राखियों की भरमार है। भीटी के राखी कारोबारी राजू बर्नवाल ने बताया कि कच्चा माल महंगा होने के चलते राखियों की कीमत गत वर्ष के मुकाबले 20 से 25 प्रतिशत महंगी हुई है। लेकिन बाजार पर इसका खास असर नहीं है। उधर, कपड़े, मिठाई और ड्राईफूड से लेकर गिफ्ट आइटम बेचने वालों की दुकानों पर भी रौनक दिखाई दे रही है। बाजार में सराफा की दुकानों पर सोने और चांदी की नग जड़ित राखियां की भी खूब बिक्री हो रही है। सोने की राखियां छह ग्राम तक 30 से 50 हजार जबकि चांदी की 500 से 1200 रुपये तक बिक रही हैं। सराफा कारोबारी विजय सर्राफ ने बताया कि गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अच्छी सेल हो रही है। उम्मीद है कि रक्षाबंधन तक बिक्र्री बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed