फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Map of ROB to be constructed at a cost of Rs 64.75 crore is ready

Mau News: 64.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आरओबी का नक्शा तैयार

Wed, 30 Oct 2024 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Map of ROB to be constructed at a cost of Rs 64.75 crore is ready
इंदारा जंक्शन के दक्षिणी आउटर पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण जल्द ही पूरा होगा। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के अभियंताओं ने रेल मंत्रालय से स्वीकृत 64.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आरओबी की जनरल अरेंजमेंट ड्राइंग (जीएडी) यानी नक्शा तैयार कर लिया है। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू करने की तैयारी चल रही है। आरओबी बनने से मधुबन, घोसी, सदर तहसील के 15 लाख आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिले के मऊ-मधुबन शहीद मार्ग पर रेलवे क्रासिंग संख्या स्पेशल 4-सी से 35 ट्रेनें गुजरती हैं। इस वजह से 20 से 25 बार फाटक बंद होता है। जिससे लोगों को समय बर्बाद होता है। कई बार एंबुलेंस भी फंस जाती हैं। ओवरब्रिज बनाए जाने की मांग करीब 25 साल से की जा रही है। लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने पहल की। उनके प्रस्ताव को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंदारा में रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाने की स्वीकृति 11 फरवरी 2024 को ही दे दी थी। 28 फरवरी को वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री ने इस आरओबी का शिलान्यास भी किया था। ओवरब्रिज का नक्शा भी तैयार हो चुका है। अप्रोच सहित पुल की लंबाई 700 मीटर है। जल्द टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी चल रही है। ओवरब्रिज बनने से लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ जिले के विकास गति को रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन







बाल निकेतन ओवरब्रिज का तेजी से चल रहा निर्माण कार्य
बाल निकेतन रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहा जीरो-बी ओवरब्रिज पूर्वांचल में अपनी तरह का विशेष और फोरलेन ओवरब्रिज है। ब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। ओवरब्रिज के छह पिलर बन चुके हैं। ओवरब्रिज के बनने से शहर में दो तरफ से आने वाले लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदारा में स्वीकृत किए गए आरओबी की जनरल अरेंजमेंट ड्राइंग यानि नक्शा तैयार किया जा चुका है। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।-अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed