{"_id":"59ce89724f1c1bcc538b4f25","slug":"many-sick-from-infectious-disease-death-of-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रामक बीमारी से कई बीमार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रामक बीमारी से कई बीमार, एक की मौत
mau news
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के चलते नगर के आधा दर्जन मुहल्लों में बरसात के बाद फैलने वाले संक्रमण की चपेट में आकर बीमार पड़े लोगों में आखिरकार एक की उपचार के दौरान शुक्रवार की दोपहर मौत हो ही गई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित लोगों के दवा उपचार करने का दावा किया था।
नगर पालिका क्षेत्र के काजी टोला, क्यारीटोला सहित आधा दर्जन मुहल्लों में बरसात के बाद मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप फैला था। इस दौरान विभिन्न तरह की बीमारियों की चपेट में आने से एक दर्जन लोग बीमार हुए थे। इसमें अधिकांश को बुखार की शिकायत थी। स्वास्थ्य विभाग की जांच में पाया गया कि अधिकांश टाइफाइड, मलेरिया, वायरल बुखार जैसी गंभीर बीमारियां से लोग जूझ रहे हैं। टायफाइड से जूझ रहे एक अधेड़ क्यारी टोला मुहल्ला निवासी अशफाक अहमद (50) पुत्र मु. मुस्तकीम की मौत हो गई। अशफाक अहमद काफी समय से टायफायड बुखार से ग्रस्त था। एक हफ्ता पूर्व अशफाक का मेडिकल चेकअप कराया गया तो पता चला कि उन्हें टाइफाइड है। मु. क्यारी टोला ,भरहूपुरा, शाही कटरा, दक्षिण टोला एवं पठान टोला में इन बीमारियों का प्रकोप जोरों पर है। इन मुहल्लों में मच्छर जनित बीमारियों की चपेट में आने से लगभग 65 लोग बीमार हैं। इन मुहल्लों में डाक्टरों की कई टीमों ने कई दिनों तक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और अपेक्षित दवाइयां वितरित की। नगरपालिका की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। फिर भी स्थिति में कोई खास सुधार नजर नहीं आ रहा है। सीएमओ डा. सतीश चंद सिंह ने बताया कि शहर के क्यारी टोला, भरहू का पूरा आदि मुहल्लों में चिकित्सकों की टीमें लगाई गई हैं। यह टीमें कई दिनों से लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण करके उन्हें समुचित सलाह और दवाइयां दे रही हैं। यह कैंपेन अभी आगे भी जारी रहेगा। रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए मंडलीय चिकित्सालय भेजा गया है। फिलहाल इस समय कोई गंभीर मरीज इन मुहल्लों में नहीं है।