फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Many localities were submerged in darkness due to transformer blowing

ट्रांसफार्मर फुंकने से अंधेरे में डूबे रहे कई मुहल्ले

Tue, 08 Feb 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Many localities were submerged in darkness due to transformer blowing
मऊ। नगर के मठियाटोला में स्थापित 400 केवीए का ट्रांसफार्मर मंगलवार दोपहर बाद फुंक गया। इससे कई मुहल्लों की बिजली गुल हो गई। बिजली गुल रहने से लोगों को रात भर अंधेरे मेें व्यतीत करना पड़ा। विभागीय लापरवाही की स्थिति रही कि बिजली विभाग की तरफ से वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा सकी। विभागीय दुर्व्यवस्था से मुहल्लेवासियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर के मठियाटोला में स्थापित 400 केवीए के ट्रांसफार्मर से मठियाटोला, हरिकेशपुरा सहित विभिन्न मुहल्लों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। तकनीकी खामी से मंगलवार की अपराह्न ट्रांसफार्मर फुंक गया। ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद से कस्बे के कई मोहल्लों की आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति बाधित होने से कई मुहल्ले के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बा निवासी उदयभान प्रसाद, महेंद्र कुमार, सत्यनारायन सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर की क्षमता कम है, जबकि उस पर लोड काफी अधिक है। इसके चलते आए दिन तकनीकी खामी आने से समस्या आती रहती है। बिजली विभाग की तरफ से वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा सकी। शिकायत करने पर आला अधिकारी ट्रांसफार्मर न होना बताकर मामले से पल्ला झाड़ लिया। विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। इस बाबत विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता गुलाब का कहना है कि ट्रांसफार्मर उपलब्ध होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed