फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Many giants desperate

कई दिग्गज मायूस, कई की खिली बांछे

Fri, 13 Oct 2017 11:09 PM IST
mau news
mau news Updated Fri, 13 Oct 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Many giants desperate
बैलेट बॉक्स - फोटो : AmarUjala
मऊ। निकाय चुनाव को लेकर वार्डों में आरक्षण सूची जारी के बाद अध्यक्ष पदों के लिए भी आरक्षण सूची शासन ने जारी कर दी है। आरक्षण सूची जारी होने के बाद नगरपालिका क्षेत्र में अध्यक्ष पद से महिला का आरक्षण हटने के बाद यहां पर पुराने दिग्गज उत्साहित नजर आ रहे हैं। अन्य कई नगर पंचायतों में कई दिग्गज चुनाव लड़ने से पहले ही आरक्षण के चलते मायूस हो गए हैं वह अपने यहां किसी दूसरे को लड़ाने पर अब विचार कर रहे हैं। वहीं कई नगर पंचायतों में आरक्षण का समीकरण बदलने पर नए दावेदार सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन

 आरक्षण सूची पर नजर डालें तो नगरपालिका क्षेत्र की सीट पूर्व में सामान्य महिला थी, लेकिन इस बाद पिछड़ी वर्ग के लिए आरक्षित हो गई हैं। इससे यहां पर महिला सीट होने के चलते पुराने दिग्गजों में पूर्व नगरपालिकाध्यक्ष अरशद जमाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी खुद चुनाव लड़ने की लाइन में हैं वहीं इनके अलावा कई दावेदार त्रिवेणी प्रसाद, विजय राजभर आदि मैदान में आने को आतुर हैं। यहां अधिकांश सपा का ही अब तक दबदबा रहा है। सभी पूर्व में महिला सीट होने के चलते पर्दे के पीछे से पत्नी या परिवार की महिला सदस्य को लड़ाने पर विचार कर रहे थे। अदरी नगर पंचायत में पूर्व में सामान्य महिला सीट थी लेकिन इस बार यह पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हुई है। नवसृजीत नगर पंचायतों में वलीदपुर- पिछड़ा वर्ग महिला, मधुबन-पिछड़ा वर्ग महिला एवं चिरैयाकोट महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुई हैं। यहां पहली बार अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी मैदान में होंगे। पूर्व में कयास के आधार पर तैयारी करने वाले हर वर्ग के प्रत्याशियों को झटका लगा है। आरक्षण की स्थिति साफ होने के बाद उसी के अनुसार नए प्रत्याशियों की बांछे खिल गई हैं। इसके अलावा मुहम्मदाबाद गोहना पूर्व में महिला वर्ग के लिए आरक्षित थी लेकिन इस बार यह सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हो गई है। इससे यहां निवर्तमान चेयरमैन जरीना खातून सहित अन्य पुराने दिग्गज भी चुनाव मैदान में होंगे। अमिला नगर पंचायत में पूर्व में अनुसूचित जाति की सीट थी वहीं अब यह पिछड़ा वर्ग हो गई है। इसके चलते यहां से इस बार राजा राम सोनकर को झटका लगा है वह चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। घोसी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद की सीट सामान्य थी लेकिन अब यह पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित हो गई है। इसके चलते निवर्तमान चेयरमैन वसीम इकबाल उर्फ चुन्नू चुनाव नहीं पाएंगे। दोहरीघाट नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पूर्व में पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित थी लेकिन अब यह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गई। इसके चलते यहां से सबसे अधिक चर्चा में रही महिला चेयरमैन पुष्पा साहू चुनाव नहीं लड़ पाएंगी। कोपागंज नगर पंचायत सीट पूर्व में पिछड़ी थी लेकिन इस बार यह सीट पिछड़ी महिला के िलिए आरक्षित हो गई। इसके चलते निवर्तमान चेयरमैन हेलाल अहमद के खुद के चुनाव लड़ने पर पानी फिरता नजर आ रहा है। अब यह भी अपने परिवार की किसी महिला को चुनाव मैदान में उतारने पर विचार कर रहे हैं।  
विज्ञापन


नपा / नगर पंचायत-                   वर्तमान की स्थिति- पहले स्थिति    
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका मऊनाथ भंजन-      पिछड़ा वर्ग-             महिला
अदरी-                                         पिछड़ा वर्ग महिला-   सामान्य वर्ग
वलीदपुर-                                    पिछड़ा वर्ग महिला-    नवसृजित
मुहम्मदाबाद गोहना                                पिछड़ा वर्ग-                 महिला
अमिला                                   पिछड़ा वर्ग- अनुसूचित जाति
मधुबन                                       पिछड़ा महिला-           नवसृजित
घोसी                      पिछड़ा महिला-           सामान्य वर्ग

दोहरीघाट                अनुसूचित जाति- पिछड़ी महिला
कोपागंज                   पिछड़ा वर्ग महिला-     पिछड़ा वर्ग
चिरैयाकोट        महिला- नवसृजित
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed