{"_id":"64d9272f416a8f7dd503e084","slug":"many-council-schools-remained-closed-mau-news-c-295-1-svns1028-1226-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बंद रहे कई परिषदीय विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बंद रहे कई परिषदीय विद्यालय
विज्ञापन
मऊ:कोपागंज। शासन प्रशासन की तरफ से रविवार को आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत विद्यालय खोले जाने के आदेश के बाद भी जिले के कई परिषदीय विद्यालय बंद रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में कई विद्यालयों पर ताला लटका रहा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने लापरवाह विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, सहित शिक्षकों को नोटिस जारी किया है।आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश अभियान के क्रम में रविवार को समस्त परिषदीय विद्यालयों में विद्यालय के बच्चो को बुलाकर उन्हें स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बताया जाना था। विशेष भोजन देने का आदेश दिया गया था। शासन प्रशासन के निर्देश के बाद भी बेसिक शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण के दौरान कोपागंज ब्लाक क्षेत्र सहित जिले के कई विद्यालय बंद पाए गए। कई विद्यालयों पर शिक्षक नदारद मिले।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय के निरीक्षण में देवकली विशुनपुर का प्राथमिक विद्यालय बंद मिला। खुखुंदवा स्थित नेता जी सुभाष चंद बोस माध्यमिक विद्यालय में केवल क्लर्क ही मौजूद थे। भेलाबंध, जयरामगढ़ ,कनियारीपुर स्थित कई परिषदीय विद्यालयों की कई शिक्षकों के गायब रहने पर नाराजगी प्रकट किया। इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय का कहना था कि लापरवाह शिक्षकों को नोटिस जारी की गई है। संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।