फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Many bus routes are not being passenger Hlakan

कई रूटों पर बस न रहने से यात्री हुए हलाकान

Wed, 20 May 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Wed, 20 May 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Many bus routes are not being passenger Hlakan

विज्ञापन
गर्मी और तेज धूप ने लोगों को जीना मुहाल कर रखा है। वहीं तपती धूप में बुधवार को रोडवेज परिसर में यात्रियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। कई रूटों पर बसों के न रहने पर मजबूरन यात्रियों को वहां घंटो रहना पड़ा। इस दौरान एक भी बस के आने पर बस पर चढ़ने के लिए यात्रियों को खासी जद्दोजहद करनी पड़ी।
बुधवार को वाराणसी, गोरखपुर और बलिया रुट पर बसो की कमी के चलते यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। उन्हें अपने गंतव्य में जाने में देरी हुई। रोडवेज परिसर का यात्री प्रतिक्षालय खस्ताहाल होने के कारण उन्हें गर्मी और तपती धूप में  कैंटीन और खुले आसमान के नीचे रहने पर मजबूर होना पड़ा। अपने परिवार के साथ गोरखपुर जाने वाले रहमान ने बताया कि करीब एक घंटे से मै अपने पूरे परिवार के साथ रोडवेज मेें बस की प्रतिक्षा की।
विज्ञापन

इस दौरान कई बसें आई लेकिन उसमें चढ़ने के लिए लोगों को जद्दोजहद करना पड़ा। वहीं वाराणसी जाने वाले सुरेंद्र ने बताया कि वाराणसी के लिए करीब दो घंटे तक इंतजार किया लेकिन बस नही पहुंची। उन्होेंने बताया कि रोडवेज परिसर में यात्रियों के बैठने की कोई व्यवस्था नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed