{"_id":"58581c824f1c1b1b64e39424","slug":"manoj-sinha-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी को युवाओं का समर्थन - मनोज सिन्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी को युवाओं का समर्थन - मनोज सिन्हा
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
मनोज सिन्हा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की बागडोर युवाओं के हाथ में है। युवा ही देश का भविष्य तय करेंगे। नोटबंदी का फायदा पूरे देश के लोगों को मिलेगा। युवा नोटबंदी का जमकर समर्थन कर रहे हैं और भ्रष्टाचार मुक्त भारत देखना चाहते हैं। अब तक भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी पार्टियां आज विपक्ष में नोटबंदी के सवाल पर संसद नहीं चलने दे रही हैं। ये बातें सोमवार को रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने युवा सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए नगर के आरएस प्लाजा के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।
कहा कि कांग्रेस ने 60 साल से अधिक तक देश की सत्ता पर काम किया। नोटबंदी जैसा फैसला लेना उसके बस की बात नहीं है। यह एक ऐतिहासिक फैसला था जिसमें देश का हित सुरक्षित है। कहा कि भाजपा ने अपने तीन साल के कार्यकाल में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, डिजिटल इंडिया, कैशलेस व्यवस्था, स्वच्छता अभियान, नमामि गंगे सहित कई योजनाओं से आने वाले दिनों में देश की सूरत बदलेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह कैशलेस व्यवस्था को अधिक से अधिक अपनाएं।
समाजवादी पार्टी को वंशवादी पार्टी बताते हुए कहा कि सपा सरकार के सड़क निर्माण और केंद्र सरकार के सड़क निर्माण के लागत में काफी अंतर है। परिवार के लोगों का झगड़ा पैसे को लेकर है न कि किसी राजनीति और प्रदेश के विकास को लेकर है। बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बसपा जन-जन की पार्टी नहीं रह गई है बल्कि धन-धन की पार्टी रह गई है। आज युवा बेरोजगार हैं जबकि सपा वंशवाद से पीड़ित है। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त ने कहा कि युवाओं ने बड़ी उम्मीद के साथ अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया था लेकिन आज युवा से लेकर हर वर्ग के लोग अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं7 पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष आशुतोष राय ने कहा कि प्रदेश में युवाओं की फौज विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है। इस बार सपा, बसपा को सबक सिखाएगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्पल राय, भरत भैया, अशोक सिंह, डा्. एचएन पटेल, दीनदयाल, राकेश मिश्रा, लालचंद चौहान, संजय पांडेय, संतोष सिंह, संतोष चौहान आदि उपस्थित रहे। संचालन अखिलेश तिवारी ने किया। जिला संयोजक ने भी के प्रति आभार प्रकट किया।