{"_id":"5fe38ded8ebc3e3bfe500b9b","slug":"mani-chaudhary-charan-singh-s-birth-anniversary-as-kisan-samman-diwas-mau-news-vns5651503179","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सम्मान दिवस के रूप में मनी चौधरी चरण सिंह की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सम्मान दिवस के रूप में मनी चौधरी चरण सिंह की जयंती
विज्ञापन
मऊ। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान नगर पालिका कम्युनिटी हाल में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने किसान मेला का निरीक्षण किया। किसान को दिए जाने वाले ट्रैक्टर को शहर में स्वयं चलाकर परीक्षण किया। चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर विधायक घोसी विजय राजभर और जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने कार्यक्रम की शुरूआत की।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में किसान है और किसानों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ किसानों को मिले यह मेरी भी प्राथमिकता है। किसान सम्मान दिवस पर जनपद के प्रगतिशील किसान कृषि विभाग से योगेंद्र कुमार राय रौदा भगवानपुर, सुनील सिंह रतनपुरा, मोतीलाल यादव हाफिजपुर, राम नरायन यादव दादनपुर अहिरौली, मोहन मौर्य लखनी मुबारकपुर, लालचंद यादव दादनपुर अहिरौली, रामू चौहान चकमुसैयद, उद्यान विभाग से सुरेश प्रसाद मौर्य इंदरपुर व साहब यादव जमालपुर मिर्जापुर को समेत आदि को विधायक विजय राजभर और डीएम द्वारा पुरस्कार वितरण एवं सम्मानित किया गया।
इस क्रम में कृषि विभाग से सुशीला देवी मोलनापुर, शीला देवी बभनौली, ज्योतिष सिंह इमिलिया, ऋषिदेव पाल, उप कृषि निदेशक कार्यालय से लालू पाल, आनंद सिंह, आशुतोष शुक्ला, उप संभागीय कृषि प्रसार सदर कार्यलय से अशोक प्रजापति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार सहित जनपद के समस्त किसान उपस्थित रहे।