फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Manbads fired after the beating

मनबढ़ों ने मारपीट के बाद की फायरिंग

Thu, 24 Jun 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Manbads fired after the beating
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर कोलौरा गांव में बुधवार की रात आपस में हंसी मजाक के दौरान हुए विवाद में मनबढ़ों ने एक व्यक्ति को उसके घर में घुसकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसमें छह लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर कोलौरा गांव निवासी राम सरीख यादव पुत्र खुन्दी यादव से बुधवार देर रात गांव के ही कुछ मनबढ़ किस्म के लोग हंसी मजाक कर रहे थे, इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसमें एक पक्ष के लोग राम सरीख यादव के घर में घुसकर मारपीट कर उसे घायल कर दिए और पीडि़त के ऊपर तमंचे से फायर भी कर दिया। हालांकि इस फायरिंग में पीडि़त सहित उसका परिवार बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तमंचा सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रामसरीख यादव ने गांव के ही 12 लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के अभय यादव सहित 12 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। इस बाबत कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार पाठक ने बताया कि गांव के कुछ मनबढ़ों ने रामसरीख यादव को मारा पीटा। गांव के लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि मनबढ़ों ने तमंचे से फायरिंग भी किया। इस मामले में छह लोगों को मौके से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed