फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   man dies due to financial crisis, creates chaos

आर्थिक तंगहाली से परेशान होकर अधेड ने दी जान, मचा कोहराम

Mon, 15 Jun 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
man dies due to financial crisis, creates chaos
मधुबन। थाना क्षेत्र के नहर चौक पर किराए के मकान में रहने वाले अधेड़ कि लाश घर के छत से फंदे पर लटकी मिलने से सनसनी फैल गई। जबकि उसके घर में कोहराम मच गया। स्थानीय लोग अधेड़ द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम को संदिग्ध मान रहे हैं।
विज्ञापन

मृत अधेड़ दिनेश विश्वकर्मा (45) पुत्र रामधारी मूल रूप से बलिया जिले के उभाव थाना क्षेत्र के निवासी थे। दिनेश अपने परिवार को मधुबन थाना क्षेत्र के बाजार में स्थित नहर चौक पर किराए का मकान में रहते थे। खुद मुंबई के एक निजी कंपनी में नौकरी कर परिवार का जीवनयापन कर रहे थे। लॉक डाउन से पूर्व होली पर दिनेश मुंबई से घर लौटा था। इस बीच लॉक डाउन हो जाने से दिनेश घर पर रूक गया। बाद में पता चला कि उसकी कंपनी बंद हो गई। इसकी जानकारी होने पर वह अक्सर परेशान रहता था। रविवार की देर शाम उसकी पत्नी और दो बच्चे टहलने के लिए घर से बाहर निकले। जब टहलकर कमरे पर लौटे तो दिनेश की लाश पंखे के हुक के सहारे लटकी मिली। यह देख परिवार के लोग दंग रह गए तथा दहाड़े मारकर रोने लगें, उनके रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इस दौरान लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस अधेड़ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed