फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   man died due to drowned in river during bath in mau

Mau News: मंदिर में पूजा करने से पहले नदी में नहाने गया अधेड़, डूबने से हुई मौत; मशक्कत के बाद निकाला गया शव

Mon, 30 Sep 2024 04:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 30 Sep 2024 04:21 PM IST
सार

मऊ जिले में सोमवार को मंदिर गया अधेड़ नहाने के लिए नदी में उतरा। इस दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
man died due to drowned in river during bath in mau
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के बारह दुवारिया मंदिर नौसेमर में सोमवार को पूजा करने गए अधेड़ की नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। मंदिर कमेटी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अधेड़ का शव नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार महेंद्र विश्वकर्मा (48) निवासी धवरियासाथ कुछ वर्षों से अपने परिवार के साथ नगर क्षेत्र के कोपा कोहना में घर बनवा कर रहता था। सोमवार को वह कोपा कोहना से नौसेमर स्थित बारह दुवारिया मंदिर में दर्शन करने गया था। इससे पहले वह नदी में नहाने के लिए गया। इसी दौरान वह नदी के तेज बहाव में बह गया। 
विज्ञापन


देखते ही देखते वह नदी में डूब गया। अधेड़ को डूबता देख आसपास के लोग शो मचाने लगे। कुछ देर बाद ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। मंदिर कमेटी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम भी गोताखारों के साथ पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक घंटे की खोजबीन के बाद अधेड़ का शव नदी से बाहर निकाला गया। मृतक महेंद्र की पत्नी उषा देवी का रो- रो कर बुरा हाल है। महेंद्र मजदूरी करके अपनी पांच बेटियों और एक बेटा का पालन पोषण करता था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed