फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Makhna village in Mau submerged due to ring dam break water rising rapidly approaching towards Pindohari and Bilauwa schools closed in affected areas

मऊ: रिंग बांध टूटने से मखना गांव डूबा, पिंडोहरी और बिलौवा की तरफ तेजी से बढ़ रहा पानी, प्रभावित इलाकों में स्कूल बंद

Sat, 09 Oct 2021 07:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 09 Oct 2021 07:22 PM IST
सार

मखना ग्राम पंचायत के प्रधान अजीत कुमार सिंह ने अवगत कराया कि तमसा नदी के पानी से गांव पूरी तरह डूब चुका है। लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Makhna village in Mau submerged due to ring dam break water rising rapidly approaching towards Pindohari and Bilauwa schools closed in affected areas
मखना गांव में स्थिति का जायजा लेने पहुंचे एडीएम और एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मखना में शुक्रवार को रिंग बांध के टूट जाने से इलाके में पूरी तरह जल प्रलय आ गया है। स्थिति यह है कि हर तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। इससे कई गांवों में मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। रिंग बांध टूटने से बाढ़ प्रभावित गांवो का शनिवार को दूसरे दिन भी एडीएम केहरि सिंह, एसडीएम सदर जयप्रकाश यादव प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचे और स्थलीय निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


उन्होंने बाढ़ प्रभावितों से समस्याएं जानी। मखना ग्राम पंचायत के प्रधान अजीत कुमार सिंह ने अवगत कराया कि तमसा नदी के पानी से गांव पूरी तरह डूब चुका है। लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नदी का पानी पिंडोहरी और बिलौवा के तरफ तेजी से बढ़ रहा है। वहीं गाजीपुर जनपद के गांव रसूलपुर एवं फरीदनपुर भी जल प्लावन की चपेट में आ गया है। हर तरफ पानी से हाहाकार मचा हुआ है। 

विज्ञापन

खालिसपुर ग्राम पंचायत स्थित राधे बांध के ऊपर से पानी बह रहा है। अगर यह बांध भी टूट गया तो इटौरा और अरदौना गांव भी पूरी तरह इसकी चपेट में आ जाएंगे। उधर गाढ़ा ताल में बढ़े पानी के कारण दो दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतें तरह बेहाल हैं। अब तो गाढ़ा ताल का पानी समीपवर्ती गांव में भी फैलने लगा है। दतौड़ा, मुबारकपुर, नगवा, बीबीपुर, सीधवल, बिलौवा, गाढ़ा, मुस्तफाबाद से सेहबरपुर मडईली, बसारिखपुर, खालिसपुर समेत काफी गांव बुरी तरह प्रभावित हैं। 

तमसा नदी के तटवर्ती गांव पिपरसाथ, लसरा, कोनिया, रेता, बहरामपुर आदि गांव के लोगों की स्थिति भी बद से बदतर हो गई है। कई गांवों के संपर्क मार्ग पूरी तरह टूट चुके हैं। बाढ़ प्रभावित गांव के विद्यालयों में पानी भरने से विद्यालय भी बंद चल रहे हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। साथ ही संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा लोगों को पशुओं के चारे की भी समस्या उत्पन्न हो गई है। लोगों की मांग है कि क्षेत्र में हुई क्षति का आकलन कर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed