{"_id":"69936c762c8ac1d3960917d6","slug":"make-farmers-aware-about-mushroom-production-dm-mau-news-c-295-1-svns1028-140971-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशरूम की उपज के लिए किसानों को करें जागरूक : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशरूम की उपज के लिए किसानों को करें जागरूक : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें राज्य सेक्टर के तहत संचालित मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना वर्ष 2025-26 के सफल क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए डीएम ने
मशरूम की उपज के लिए किसानों को जागरूक करने की बात कही। जिलाधिकारी ने वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा और अनुमोदन प्रदान करते हुए जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्ता को निर्देश दिया कि जनपद में शाकभाजी क्षेत्र विस्तार के 50 हेक्टेयर लक्ष्य और लो कास्ट मशरूम उत्पादन इकाई, बर्मी बेड के लक्ष्य को पात्रता अनुसार किसानों को लाभ प्रदान कराएं।
वहीं जिलाधिकारी द्वारा परियोजना अधिकारी नेडा अरविंद पांडेय को निर्देशित किया कि मशरूम उत्पादन सहित कृषि क्षेत्र के लघु उद्योग से जुड़े इकाइयों को सोलर पावर सप्लाई से जोड़ने के लिए काम करें।
विज्ञापन
जिलाधिकारी द्वारा योजना साथ ही मुख्य विकास अधिकारी को भी समय-समय पर निरीक्षण कर किसानों से संवाद स्थापित कर पात्र किसानों और स्थानीय युवाओं को योजना का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलाए जाने की बात डीएम ने कही।
बैठक में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण रामबाबू त्रिपाठी, अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।