फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Make all the facilities available in the cut areas

कटान वाले क्षेत्रों में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएं

Tue, 05 Jun 2018 12:26 AM IST
mau
mau Updated Tue, 05 Jun 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
Make all the facilities available in the cut areas
कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ प्रभ्ाावित क्षेत्रों के संबंध में आयोजित बैठक को संबोधित करते जिलािध्ाकारी प्रकाश बिंदु। - फोटो : mau
बाढ़ क्षेत्रों में लगाए गए सभी नोडल अधिकारियों की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।  जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने जिलाधिकारी ने सभी बाढ़ प्रभावी क्षेत्रों में नोड़ल अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ से पूर्व सभी कटान क्षेत्रों में सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दिया जाए।
विज्ञापन


 डीएम ने जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश दिया कि जो भी हैंडपंप बाढ़ के समय डूब जाते हैं उसे जल्द से जल्द और ऊंचा करा लिया जाए। कहा कि बाढ़ कहीं भी और कभी भी आ सकती है। इसलिए सभी बाढ़ क्षेत्रों पर नजर रखी जाए और बाढ़ आने से पूर्व सभी जरूरत की चीजे उपलब्ध करा ली जाए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को भी बाढ प्रभावी क्षेत्रों में सभी स्वास्थ्य केेंद्रो पर दवाओं का स्टाक रखने के निर्देश दिए।  सभी कर्मचारियों को तैनात करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने इस दौरान बाढ़ चौकियों को सक्रिय करने के निर्देश देते हुए  सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बाढ़ चौकियों का निरीक्षण करने का फरमान जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अपर जिलाधिकारी, सीओ सिटी, डीसी मनरेगा तेजभान सिंह, परियोजना निदेशक बीबी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, उप जिलाधिकारी घोसी आदि लोग शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed