फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Main accused of Asalpur case arrested in Bihar

असलपुर कांड का मुख्य आरोपी बिहार में गिरफ्तार

Sun, 29 May 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Main accused of Asalpur case arrested in Bihar
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के असलपुर गांव के प्रधान मुन्ना राव बागी की भरी पंचायत में सीने में गोलियां मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी को बिहार के गोपालगंज जिले की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चिरैयाकोट में दो हत्याओं और कोपागंज में एक हत्या सहित 11 मुकदमे उसके विरुद्ध दर्ज हैं। वह तीन साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 50 हजार का ईनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

जनपद की पुलिस उसे लाने के लिए सोमवार को ट्रांजिट रिमांड के लिए अदालत में प्रार्थनापत्र देगी और अदालत के आदेश मिलने पर राहुल सिंह को यहां लाने के लिए पुलिस टीम गोपालगंज रवाना होगी। बता दें कि असलपुर के प्रधान मुन्ना राव बागी की हत्या आठ सितंबर 2019 को दोपहर में प्राइमरी स्कूल के पास पोखरी की नीलामी के लिए हो रही पंचायत में दिन दहाड़े सैकड़ों लोगों के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में असलपुर गांव निवासी राहुल सिंह सहित चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में गवाह रहे मुन्ना राव बागी के पड़ोसी और रिश्ते में भतीजे अरविंद राम को लगभग 15 महीने बाद 11 जनवरी 2021 की शाम को नदी की तरफ से टहलकर घर लौटते समय हत्यारों ने गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया। इन दोनों मामलों में राहुल सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया। इसके अतिरिक्त राहुल पर कोपागंज थाने में हत्या का एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस राहुल की गिरफ्तारी के लिए काफी दिनों से प्रयास रत थी लेकिन वह हाथ नहीं लग पा रहा था। पुलिस का दबाव बढ़ता देख वह बिहार की सीमा में चला गया था और शनिवार की रात गोपालगंज जिले की पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन

कई मुकदमों में राहुल सिंह वांछित चल रहा था। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था। उसे गिरफ्तार करने की सूचना गोपालगंज के एसपी ने दी है। अब जनपद की पुलिस उसे गोपालगंज से लाने के लिए यहां ट्रांजिट रिमांड के लिए आवेदन करेगी। न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद जनपद से पुलिस टीम राहुल को लाने के लिए गोपालगंज भेजी जाएगी। - घुले सुशील, पुलिस अधीक्षक , मऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब असलपुर में कम होंगी पुलिस कर्मियों की तैनाती
चिरैयाकोट। था ना क्षेत्र के असलपुर के ग्रामप्रधान और उसके पड़ोसी की हत्या के बाद गांव में पांच प्वाइंटों पर एक बटालियन पीएसी के जवानों सहित 28 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। राहुल की गिरफ्तारी के बाद जवानों की संख्या में कमी कर दी जाएगी। थानाध्यक्ष अमित मिश्र ने बताया कि राहुल की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस अधीक्षक से निर्देश मिलने पर मुन्ना राव बागी और अरविंद के घर के आस पास पुलिस की सुरक्षा रहेगी और अन्य स्थानों से पुलिस हटा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed