फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   main accused in shootout Gram Pradhan surrendered in court of mau

UP: मऊ में गोलीकांड के मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में पहुंचा

Wed, 30 Oct 2024 02:32 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 30 Oct 2024 02:32 PM IST
सार

मऊ जिले में घोसी कोतवाली के मुंगेसर गांव में बीते शनिवार को रास्ते के विवाद में दो युवकों को गोली मारने के आरोपी ग्राम प्रधान ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने ग्राम प्रधान पर 15 हजार का इनाम घोषित किया था। 

विज्ञापन
main accused in shootout Gram Pradhan surrendered in court of mau
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले की कोतवाली घोसी क्षेत्र के मुंगेसर गांव में रास्ते के विवाद में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर दो युवकों को घायल करने वाले मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान मुंगेसर मारकंडेय राय ने बुधवार को पुलिस को चकमा देते हुए सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन


सीजेएम डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया। आरोपी ग्राम प्रधान पर एसपी ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वहीं इस घटना में शामिल सात आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं।
विज्ञापन


रास्ते के विवाद में वारदात को दिया था अंजाम
पुलिस के अनुसार बीते शनिवार को घोसी कोतवाली क्षेत्र के मुंगेसर गांव में रास्ते के विवाद में ग्राम प्रधान मारकंडेय राय और उनके परिवार के आठ लोगों ने गांव के ही राजनाथ के परिवार पर हमला कर दिया था। जहां आरोपी ग्राम प्रधान ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया था। जिसमें राजनाथ के बेटे सौरभ और गांव के अनुराग को गोली लगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सात आरोपियों की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी
इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को बीते रविवार को घोसी से पकड़कर चालान कर दिया। लेकिन मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर रहा। जिसे लेकर क्षेत्रीधिकारी घोसी दिनेशदत मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक को अपनी रिपोर्ट भेजा था। जिसके बाद सोमवार को फरार आरोपी मारकंडेय राय की गिरफ्तारी को लेकर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed