फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mahilaon aur baalikaon ko aatm nirbhar banaane ko maanga sujhaav

महिलाओं और बालिकाओं को आत्म निर्भर बनाने को मांगा सुझाव

Sun, 18 Oct 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
mahilaon aur baalikaon ko aatm nirbhar banaane ko maanga sujhaav
कोपागंज नगर पंचायत सभागार में मिशन शक्ति नारी सुरक्षा-नारी सम्मान अभियान के तहत आयोजित जागरुकत? - फोटो : MAU
मऊ। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति को जिले में सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारी और विशेष सचिव महिला कल्याण उप्र गरिमा यादव ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इसमें महिला कल्याण विभाग के कर्मचारियों के साथ साथ स्वयं सेवी संगठनों की महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान गरिमा यादव ने महिला कल्याण विभाग की महिला कर्मचारियों और स्वंयसेवी संगठन से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन, महिला अपराध तथा बाल अपराध के संबंध में और महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्म निर्भर बनाने का सुझाव मांगा। नोडल अधिकारी ने कहा कि महिलाओं, बालिकाओं की समस्या के निराकरण के लिए दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रो में जाकर डोर-टू-डोर महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्म निर्भर बनने का प्रशिक्षण सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूक किया जाए। महिलाओं व बालिकाओं में अति आवश्यक है, कि अपना पहचान जबतक आत्म बल नहीं आएगा तब तक हम आगें नही बढ़ पाएंगें। वन स्टाप सेन्टर, महिला शक्ति केन्द्र, कार्मिक तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि वन स्टाप सेंटर का सामुचिक प्रचार-प्रसार कराएं। एक छत के नीचे महिलाओं की सभी समस्याओं का निराकरण किया जाता है। भूली-भटकी महिला को पांच दिनों तक सेंटर पर रहने की व्यवस्था की गयी है। वन स्टाप सेटर, महिला शक्ति केंद्र के सेंटर मैनेजर को निर्देशित किया कि आप का कार्य समाज के लिए महत्वपूर्ण है। जिसे जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया जाए।
विज्ञापन

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का दिया मंत्र
रानीपुर। नारी सुरक्षा तथा सशक्तीकरण के तहत शुरू किए गए मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह ने कहा कि शारदीय नवरात्र से वासंतिक नवरात्र तक चलने वाले इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा। मिशन शक्ति अभियान का मकसद महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान हो। इस अभियान के तहत महिलाओं बालिकाओं को आत्मनिभर बनाने का प्रक्षिक्षण सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान एडीओ आइएसबी मिलन सिंह, शुभम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed