फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mahatma Gandhi laid the foundation of healthy democracy in India

जयंतीः महात्मा गांधी ने भारत में रखी थी स्वस्थ लोकतंत्र की बुनियाद: सुरेश

Sat, 30 Jan 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi laid the foundation of healthy democracy in India
गर के बकवल में महात्मा गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर मार्ल्यापण करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : MAU
मऊ। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों मेें श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से बकवल स्थित पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के द्वारा भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की बुनियाद रखी थी। उसी बुनियाद पर भारतीय लोकतंत्र टिका है। पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को युगपुरुष बताया। श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय भान तिवारी ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों से वर्तमान सरकार हट गई है। इस दौरान जिला महासचिव नजीर अहमद, प्रदीप सिंह, सुभाष राम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में हलधरपुर स्थित इंदू प्रकाश पॉलिटेक्निक एवं फार्मेसी कालेज में बलिदान दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। कालेज के निदेशक अखिलेश राय तथा प्रधानाचार्य मोहम्मद असजद कमाल ने बलिदान दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित किया। अखिलेश सिंह, सतवंत रवि, सुनील कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदारा: कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के कसारा गांव में स्थित गांधी पार्क पर शनिवार को भारतीय राष्ट्र संगठन के जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह के अध्यक्षता में एक दिवसीय उपवास रखा। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह ने कहा कि हर भारतीय के दिल में आज भी बापू के संस्कार जिंदा हैं। वह हमारे विचारों में हमारी संस्कृति में आज भी अमर हैं। इस अवसर पर अंकित कुमार, आनंद कुमार, तौसीफ इलाही, रणधीर, हर्षित सिंह आदि छात्र उपस्थित रहे।

श्रम प्रकोष्ठ के लोगों ने किया गांधी को नमन
मऊ। जिला कांग्रेस कमेटी श्रम प्रकोष्ठ व जिला कांग्रेस कमेटी के किसान प्रकोष्ठ के कैंप कार्यालय भीटी में विजय भान तिवारी की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विजय भान तिवारी ने कहा कि देश व प्रदेश का विकास महात्मा गांधी जी द्वारा दिखाए रास्ते पर चल कर ही किया जा सकता है। पूर्व उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी अनिल कुमार राय उर्फ बब्लू राय ने राष्ट्रपिता को नमन करते हुए कहा कि वे अपने प्रेरक एवं महान व्यक्तित्व के माध्यम से पूरे विश्व में अन्याय के खिलाफ सत्य और अहिंसा की एक अभूतपूर्व मिसाल कायम करने वाले थे। संचालन किसान हंसनाथ तिवारी ने किया। इस मौके पर मधुबन विधानसभा के प्रभारी ब्रम्हानंद पांडेय, नजीर अहमद, विनोद कुमार सिंह, शेषनाथ सिंह, विजयशंकर सिंह, अरविंद कुमार, अमन, अब्दुल्ला अंसारी, भुवाल यादव, विमल उपाध्याय, सुमित सिंह, नसीम बेलाली, विनय कुमार गौतम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed