फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mahapanchayat of East Zone of Kisan Congress will be historic

ऐतिहासिक होगी किसान कांग्रेस की पूर्वी जोन की होने वाली महापंचायत

Sat, 13 Feb 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat of East Zone of Kisan Congress will be historic
नगर के भीटी में उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते म? - फोटो : MAU
मऊ।उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के पदाधिकारियों तथा 22 जनपदों के किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तथा मऊ जनपद के वरिष्ठ जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं की बैठक जिला किसान कांग्रेस व श्रम प्रकोष्ठ के संयुक्त कार्यालय भीटी मेें हुई।मुख्य अतिथि उप्र किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के अध्यक्ष सुयशमणि त्रिपाठी रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उप्र किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के अध्यक्ष मुख्य अतिथि सुयश मणि त्रिपाठी ने कहा कि जब तक भाजपा की केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी तीन बिल वापस नहीं ले लेती। तब तक कांग्रेस पार्टी के एक एक कार्यकर्ता किसानों के साथ खड़ा रहेगें। किसान कांग्रेस की पूर्वी जोन की होने वाली महापंचायत ऐतिहासिक होगी। किसान कांग्रेस का प्रत्येक जिले में संगठन बूथ स्तर तक खड़ा किया जाएगा। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हंसनाथ तिवारी ने कहा कि केंद्र की भाजपा की मोदी सरकार किसान विरोधी है। जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं हो जाएगी तब तक हम चैन से नहीं बैठेगें। किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उदयभान राय ने कहा कि उप्र भाजपा की योगी सरकार व केंद्र की मोदी सरकार किसान नौजवान, बुनकर मजदूर विरोधी हैं। बैठक में अनिल कुमार राय, माधवेंद्र बहादुर सिंह, ब्रह्मानंद पांडेय, नजीर अहमद, अनिल जायसवाल, राधेश्याम सिंह, सुहेल नोमानी, तैयब खॉन, मुश्ताक अली, रत्नेश राय, मासुम अंसारी, अफसर खॉन, जनमेजय सिंह, प्रमोद तिवारी, योगेंद्र राय, उमेश राय, धीरेंद्र आनंद मिश्र, श्रीप्रकाश सिंह, महेंद्रवेन बंसी आदि शामिल रहे।अध्यक्षता किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हंसनाथ तिवारी तथा संचालन श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजयभान तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed