{"_id":"67ffb9c4b607a65eee076d3b","slug":"mafia-mukhtar-ansari-wife-afsa-ansari-troubles-increased-further-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी भगोड़ा घोषित, स्थाई गैर जमानती वारंट जारी हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी भगोड़ा घोषित, स्थाई गैर जमानती वारंट जारी हुआ
Wed, 16 Apr 2025 07:38 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 16 Apr 2025 07:38 PM IST
सार
सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण कराने के मामले में आरोपी माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी के विरूद्ध न्यायालय में उपस्थित न होने पर स्थाई गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।
विज्ञापन
इलामारन जी, पुलिस अधीक्षक
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
तत्कालीन न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्पित गोयल ने जालसाजी कर सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण करने के मामले में आरोपी माफिया स्व. मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी के विरुद्ध न्यायालय में उपस्थित न होने पर स्थाई गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
साथ ही पुलिस अधीक्षक को आफसा अंसारी का नाम मफरुरी रजिस्टर मे दर्ज करने तथा गिरफ्तार होने पर अविलंब न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया। जेएम ने आदेश की प्रति पुलिस अधीक्षक व संबंधित थानाध्यक्ष को अनुपालन के लिए भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन
मामला दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के रैनी गांव का है।बताते चले कि तत्कालीन तहसीलदार सदर पीसी श्रीवास्तव की तहरीर पर एफआईआर दर्ज हुई। इसमें विकास कंस्ट्रक्शन राजदेपुर देहाती रौजा गाजीपुर पार्टनर आतिफ को आरोपी बनाया गया।
विज्ञापन
वादी का आरोप था कि तहसील सदर के दक्षिणटोला थाना क्षेत्र रैनी गांव में विकास कंस्ट्रक्शन रजदेपुर देहाती रौजा गाजीपुर पार्टनर आतिफ ने अभिलेखों मे खुर्द बुर्द कर सार्वजनिक संपत्ति पर अतिक्रमण कर लिया। अतिक्रमणकर्ता के विरुद्ध एंटी भू माफिया में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करें।
पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर बाद विवेचना गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के दर्जी टोला यूसुफपुर निवासी माफिया स्व. मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र भेजा। न्यायालय में आरोपी आफसा अंसारी के उपस्थित न होने पर उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट तथा उसकी संपत्ति कुर्क करने के लिए आदेशिका जारी किया गया।
बावजूद इसके आरोपी आफसा अंसारी को न तो पुलिस गिरफ्तार कर सकी, न ही वह न्यायालय में हाजिर हुई। जिस पर तत्कालीन न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्पित गोयल ने 8 अप्रैल 25 को आरोपी आफसा अंसारी के विरुद्ध स्थाई गैर जमानती वारंट जारी किया।
साथ ही पुलिस अधीक्षक को अभियुक्ता आफसा अंसारी का नाम मफरुरी रजिस्टर में दर्ज करने तथा गिरफ्तार हो जाने की स्थिति में उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने का आदेश दिया। जेएम ने आदेश की प्रति पुलिस अधीक्षक व संबंधित थानाध्यक्ष को अनुपालन के लिए भेजा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन