{"_id":"6655005d961a39b55a049da4","slug":"mafia-has-turned-into-dust-now-there-will-be-no-riots-in-mau-yogi-mau-news-c-295-1-mau1001-113139-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मिट्टी में मिल गए माफिया, अब मऊ में नहीं होगा दंगाः योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मिट्टी में मिल गए माफिया, अब मऊ में नहीं होगा दंगाः योगी
विज्ञापन
मऊ-रानीपुर। योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत माफिया मुख्तार अंसारी पर निशाना साधते हुए कहा कि माफिया मिट्टी में मिल गए हैं। अब डरने की जरूरत नहीं है। अब मऊ में दंगा नहीं होगा। गठबंधन प्रत्याशी डॉ. अरविंद राजभर के बारे में कहा कि अरविंद युवा और जुझारू प्रत्याशी है, यह आपका नेतृत्व करेगा तो गांव और गरीबों के लिए काम करेगा। मऊ दंगे की तरह अब भी भयभीत हो रहे हैं क्या, अरे माफिया सब मिट्टी में मिल गए, अब उछल कूद कर किसी तरह अरविंद को चुनाव जिताकर दिल्ली भेजने का काम करिए। यहां के पूर्व सांसद कल्पनाथ राय के सपनों को साकार करने का काम करेगा, डॉ. श्याम नरायण पांडेय जी ने जो सपना देखा था, उसे पूरा किया जाएगा। एनडीए के सारे नेता और मैं खुद यह कहने आया हूं कि डॉ. अरविंद राजभर को एक बार मौका जरूर दें।
सीएम जैसे ही रानीपुर के जनता इंटर कॉलेज में पहुंचे तो भारत माता की जय से पंडाल गूंज उठा। जनसभा की शुरुआत भी सीएम ने भारत माता की जय से की। 10 मिनट तक कांग्रेस-सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जहां एक तरफ भाजपा ने दलित-पिछड़ों के लिए नई नई योजनाए लाई तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस समाजवादी का इंडी गठबंधन है। जिसकी सोच ही नकारात्मक है, वह भगवान राम का विरोध करते हैं, वह भारत का विरोध करते हैं, वह दलितों का विरोध करते हैं। पिछड़ों के हकों में डकैती डालते हैं। कांग्रेस का घोषणा पत्र को देखेंगे तो ऐसा लगता है कि मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र है। अगर कांग्रेस नेतृत्व की सरकार बनी तो वह आरक्षण का लाभ मुसलमानों को ही देंगे। आप दलितों पिछड़ों, अनुसूचित जातियों के आरक्षण में कांग्रेस-समाजवादी पार्टी को सेंध लगाने की अनुमति देंगे क्या... । आंबेडकर ने भी कहा था कि आरक्षण का आधार धर्म नहीं हो सकता है, आरक्षण अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और पिछड़ों को ही मिलना चाहिए। यह सत्ता में आएंगे तो जनता पर वरासत टैक्स लगाएंगे। आपको मालूम है कि वरासत टैक्स क्या होता है तो जानिए आपके पुरखों की जमीन उन पर आधा अधिकार जमा लेंगे। घर के अंदर महिलाओं को दुबककर रहना होगा ये भारत के संविधान का अपमान है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मोदी का बताया विकास पुरुष, बोले कि तीसरी बार मोदी यानी विकसित भारत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विकास पुरुष बताया। युवाओं के लिए बड़े-बड़े संस्थान बन रहे हैं मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं, आईआईटी, आईएम जैसे शिक्षण कॉलेज बनने का श्रेय मोदी जी को जाता है। 80 करोड़ गरीबों को निशुल्क राशन देना हो चाहे वह सात करोड़ गरीबों को पांच लाख रूपये की आयुष्मान योजना भारत की सुविधा यह सब कार्य मोदी जी की देन है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मंच पर मौजूद रहे तीन कैबिनेट मंत्री
मऊ। मंच पर कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, ओमप्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान मौजूद रहे।