फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Madrasas declared holiday till 30 June

मदरसों में 30 जून तक छुट्टी घोषित

Wed, 03 Jun 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Madrasas declared holiday till 30 June
मऊ। कोविड 19 के संक्रमण को देखते हुए मदरसों में एक महीने की छुट्टी घोषित कर दी गई है। लेकिन मदरसों के छात्रों की ऑनलाइन क्लासेज चलती रहेंगी। इस आशय का आदेश उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार आरपी सिंह ने दो जून 2020 को जारी किया है। रजिस्ट्रार के आदेश के अनुपालन के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जिले के सभी मदरसा प्रबंधकों को पत्र जारी करके मदरसों में अवकाश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लालमन ने बताया कि मदरसों में रमजान महीने में 30 दिनों का अवकाश रहता है। लेकिन इस साल कोरोना महामारी के संक्रमण के प्रसार को देखते हुए 30 जून तक मदरसों में अवकाश घोषित किया गया है। इस अवधि में पूरे प्रदेश में स्कूल कॉलेज, प्रशिक्षण, कोचिंग संस्थान बंद रखने के निर्देश हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने कहा है कि अवकाश की अवधि में आठ मई 2020 का ऑनलाइन शिक्षण संचालित करने का निर्देश प्रभावी रहेगा। उन्होंने सभी मदरसा प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि छात्रों को आनलाइन शिक्षण का संचालन जारी रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed