{"_id":"68e407c40c8a368205068c2f","slug":"madhuban-dohrighat-main-road-is-in-bad-condition-people-are-falling-and-getting-injured-mau-news-c-295-1-mau1001-134605-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मधुबन-दोहरीघाट मुख्य मार्ग बदहाल, लोग गिर कर हो रहे चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मधुबन-दोहरीघाट मुख्य मार्ग बदहाल, लोग गिर कर हो रहे चोटिल
विज्ञापन
मधुबन- दोहरीघाट मार्ग पर जगह-जगह गढ्ढा होने से राहगीरो को यात्रा में जोखिम उठाना पड़ रहा है।संव
मधुबन। मधुबन-दोहरीघाट मुख्य मार्ग पर यात्रा करना जोखिम भरा है। 19 किलोमीटर लंबे मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बन चुके हैं। इस बदहाल मार्ग से गिरकर वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। विशेषकर दरगाह बाजार से बनियाबान तिराहे तक 5 किलोमीटर के हिस्से में सड़क की हालत बदतर हो चुकी है। शनिवार और रविवार को हुई तेज बारिश के बाद सड़क की हालत तालाब जैसी हो गई। बारिश का पानी गड्ढों में भर जाने से बाइक और साइकिल चालकों की मुश्किलें बढ़ गईं। कई लोग फिसल कर गिर पड़े और चोटिल हुए। क्षेत्र के रविंद्र मौर्य, सुरेंद्र तिवारी, अनिल सिंह, राजीव मल्ल ने बताया कि सड़क के गड्ढों से यात्रा करना जोखिम भरा है। बावजूद इसके लोक निर्माण विभाग की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय रहवासी अजय गोंड, हैदर अली, अशरफ अंसारी, मंटू यादव, आशुतोष सिंह, नीबू लाल, राजेश राय, सत्यम राय, आजाद अली ने बताया कि कभी सड़क की गिनती जनपद की चौड़ी और समतल सड़कों में होती थी। लेकिन अब हालत इतनी खराब है कि गड्ढों की गिनती भी मुश्किल हो गई है।
बरसात में पानी भर जाने से गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह सड़क मऊ को बलिया जनपद से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। आए दिन इस मार्ग से अधिकारी और जनप्रतिनिधि गुजरते हैं। लेकिन किसी ने अब तक सड़क की सुध नहीं ली। लोगों ने शासन-प्रशासन से जल्द मरम्मत की मांग की है। वार्ड-16 दरगाह के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अशफाक आलम ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में लोक निर्माण विभाग, मऊ को लिखित शिकायत दी है। विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया है कि शीघ्र ही गड्ढों की भराई का कार्य शुरू कराया जाएगा।
कोट
सड़क का टेंडर हो चुका है। लेकिन मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण न्यायालय के निर्णय के बाद ही कार्य संभव हो सकेगा।
शकील अहमद,सहायक अभियंता