{"_id":"683f39e24ec2ebe2c9016978","slug":"lt-wire-fell-in-the-field-mother-died-son-and-daughter-got-burnt-condition-critical-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: खेत में गिरा एलटी तार, मां की मौत, बेटा-बेटी झुलसे, हालत गंभीर, काम करते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: खेत में गिरा एलटी तार, मां की मौत, बेटा-बेटी झुलसे, हालत गंभीर, काम करते समय हुआ हादसा
Tue, 03 Jun 2025 11:59 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:59 PM IST
सार
महिला खेत में काम कर रही थी उसी समय अचानक एलटी वायर टूटकर गिर गया। घटना में मां की मौत हो गई ओर बेटा-बेटी बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में इन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कबीरपुर गांव में मंगलवार की देर शाम सात बजे खेत से गुजरी एलटी तार टूटकर नीचे आ गिरा। घटना में खेत में काम कर रही एक महिला की मौत हो गई, जबकि बेटा-बेटी झुलस गए।
विज्ञापन
मृतका की पहचान कबीरपुर निवासी उर्मिला (60) पत्नी ब्रजेश यादव के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार उर्मिला अपनी बेटी ब्यूटी और बेटा संदीप के साथ धान की नर्सरी के लिए खर पतवार को उखाड़ने का काम कर रही थी।
विज्ञापन
इस बीच खेत से निकली एलटी तार जो 440 वोल्ट क्षमता का है वो अचानक नीचे टूटकर पानी लगे खेत में आ गिरा।इससे से पहले उर्मिला और उसकी बेटा और बेटी बाहर निकल पाते वह करेंट की जद में आने से गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाल रविन्द्रनाथ राय तीनों को मुहम्मदाबाद गोहना लाकर भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उर्मिला को मृत घोषित कर दिया है। वहीं ब्यूटी और संदीप की हालत अब भी गंभीर बनी है।