फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lover killed his married girlfriend in mau while returning home after complaining to police station

Mau: प्रेमी ने धारदार हथियार से हमला कर शादीशुदा प्रेमिका को मार डाला, थाने से शिकायत कर घर लौटते वक्त हमला

Thu, 12 Jan 2023 10:12 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 12 Jan 2023 10:12 PM IST
सार

मऊ जिले के एक गांव में प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका की धारदार हथियार से वार कर कर दी। प्रेमिका प्रेमी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट लिखवाकर वापस लौट रही थी। बीच रास्ते में प्रेमी ने हमला कर दिया।

विज्ञापन
Lover  killed his married girlfriend in mau while returning home after complaining to  police station
अस्पताल में महिला को मृत घोषित किया गया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मऊ जिले के मुहवां विजयगढ़ के पास गुरुवार शाम को एक 30 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की सास का आरोप है कि उसकी बहू की हत्या की गई है। हत्या करने वाला गांव का ही एक व्यक्ति है। 

विज्ञापन


हलधरपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी महिला ने बताया कि गुरुवार शाम को वह बकरी चरा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम पंचायत के मुहवां विजयगढ़ के पास उसकी बहू घायल अवस्था में पड़ी है। महिला के घायल होने की सूचना पर हलधरपुर पुलिस पहुंची और उसे ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

सुबह-सुबह हुआ था प्रेमी-प्रेमिका में विवाद

महिला की सास ने आरोप लगाया कि उसकी बहू के गांव के एक युवक से बीते कई वर्षों से संबंध थे। गुरुवार सुबह दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उसकी बहू ने पुलिस को डायल 112 पर शिकायत की। सूचना पर पुलिस पहुंची, सामान्य विवाद मानकर दोनों को समझा बुझाकर चली आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों में फिर विवाद हो गया, जिससे नाराज उसकी बहू हलधरपुर थाने पहुंची और शिकायत की। शिकायत कर वह वापस गांव लौट रही थी। रास्ते में घात लगाए उसके प्रेमी ने मुहवां विजयगढ़ स्थित स्कूल के पास उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसकी चीख पुुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। 

पति एक वर्ष से है लापता

महिला की सास ने बताया कि उसका बेटा एक वर्ष से लापता है। उसकी बहू और प्रेमी ने मिलकर बेटे को कई बार झूठे मामले में फंसाया था। महिला दो बच्चों की मां थी। एक बालक तीन वर्ष का है तो दूसरा एक वर्ष का है।  सीओ मधुबन अभय कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है, पुलिस हर पहलू पर जांच में जुटी है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ पुलिस इस हत्याकांड में शामिल आरोपी की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed