फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Loss of hundreds of acres of crops due to rain and hail

Mau News: बारिश और ओले से सैकड़ों एकड़ फसल का नुकसान

Sun, 19 Mar 2023 09:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
Loss of hundreds of acres of crops due to rain and hail
शनिवार की शाम तेज हवा के साथ हुई बारिश तथा ओला पड़ने से फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल धरती पर लोट गई। खेतों में काटकर रखी सरसों की फसल भींग गई है। फसल क्षति का आकलन कर मुआवजा देने की मांग उठने लगी है।जिले में 90 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बोआई की गई है। फसल पकने की स्थिति में पहुुंच गई है। शनिवार की शाम तेज हवा के साथ हुई बारिश और ओले से सैकड़ों एकड़ फसल गिर गई है। वहीं खेतों में काटकर रखे सरसों के बोझ भींग गए। किसान अपनी नुकसान हुई फसल को निहार रहे हैं।
विज्ञापन

पिपरीडीह: परदहां ब्लाक क्षेत्र के पिपरीडीह, भार रैकवारेडीह, ओन्हाइच, खरगजेपुर, सुअराबोझ, बबुआपुर, सरेजा, मंसड़ी, उस्मानपुर, पतिला, हासपुर सहित विभिन्न इलाकों में शनिवार की शाम से हुई तेज हवा के साथ बारिश होने से सैकड़ों एकड़ पकी हुई फसल गिर गई। वहीं सरसों, जौ,चना,मटर, आम सहित बिभिन्न फसलो को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं आम में लगे फल झड़ गए। मौसम साफ होने पर किसान फसलों को सहेजने में जुटे रहे।
विज्ञापन

मझवारा / रानीपुर: शनिवार की शाम तेज हवा के साथ हुई बारिश से क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फसलों को काफी नुकसान पहुुुंचा है। गेहूं की फसल पसर गई है। इससे उत्पादन प्रभावित होने की चिंता किसानों को सताने लगी है। इस संबंध में क्षेत्र के धर्मेंद्र कुमार यादव, महेंद्र प्रसाद, श्रीकृष्ण शर्मा का कहना था कि बारिश तथा ओला पड़ने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। फसल क्षति का आकलन कर मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढुआगोदाम: क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में तेज हवा और बारिश से सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल गिर गई। बारिश और हवा से क्षेत्र में बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई। इस संबंध में ताजोपुर गांव निवासी किसान शशिकांत सिंह, हरेंद्र सिंह, रामजन्म यादव, सुशील पांडेय, हरदसपुर गांव निवासी किसान रमाकांत तिवारी, सुनील तिवारी का कहना है कि फसल क्षति का आकलन कर मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

फसल नुकसान की खबर का जोड़

इंदारा:बेमौसम बारिश से क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के खेतों में खड़ी फसल और दलहनी तिलहनी को भारी नुकसान हुआ है। किसानों की तरफ से मुआवजा देने की मांग उठने लगी है।

क्षेत्र में अचानक बदले हुए मौसम ने किसानों की परेशानी और बढ़ा दिया है। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को खेतों में बिछा दिया है। किसान अभी खेतों में आलू की खुदाई कर रहे हैं. लेकिन बरसात होने से आलू की खुदाई का काम ठप हो गया है । इस संबंध में किसान अजीत यादव का कहना है कि खराब मौसम की वजह से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसानो मुआवजे देना चाहिए। किसान राम प्रताप यादव का कहना थाकि फसल जमीन पर लेटने के बाद उसमें पैदावार नहीं होगी। फसल क्षति का आकलन कर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।


इनसेट

प्लाट टू प्लाट किया जाए सर्वे:

मऊ। जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष व किसान नेता राकेश सिंह ने जिला प्रशासन से बेमौसम बारिश तेज हवा से गेहूं, जौ ,मटर ,सरसों की हुई भारी क्षति का प्लाट टू प्लांट सर्वे कर तीन दिन में पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।

फसल क्षति का आकलन कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। फसल क्षति के आधार पर किसानों को मुुआवजा मिलेगा। -बीपी सिंह, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed