फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lord Jagannath's Rath Yatra taken out with great fanfare; devotees thronged to pull the chariot.

Mau News: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, रथ खींचने के लिए उमड़े श्रद्धालु

Thu, 16 Jul 2026 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath's Rath Yatra taken out with great fanfare; devotees thronged to pull the chariot.
दोहरीघाट में निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल लोग।संवाद
दोहरीघाट कस्बे के प्राचीन भगवान जगन्नाथ मंदिर से दशकों पुरानी परंपरा के तहत भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की भव्य रथयात्रा रविवार को गाजे-बाजे और जयघोष के बीच निकाली गई। रथयात्रा में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती उतारी, प्रसाद अर्पित किया और रथ खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया। रथयात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पहुंची।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ का स्वागत कर पूजा-अर्चना की। रथ खींचने के लिए भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ यात्रा में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा के दौरान पूरा नगर ‘जय जगन्नाथ’ के उद्घोष और भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा। देर शाम रथयात्रा मंदिर परिसर में संपन्न होने के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ भगवान का विशेष पूजन-अर्चन किया गया, जो देर रात तक चलता रहा।
रथयात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। उपनिरीक्षक संजय कुमार एवं उपनिरीक्षक महादेव गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस बल पूरी यात्रा के दौरान मुस्तैदी से तैनात रहा।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विनय कुमार जायसवाल, संदीप गुप्ता, पियूष जायसवाल, मंदिर के पुजारी लालमणि उपाध्याय, अजय गुप्ता, सनोज साहनी, अमन अलगरजी, आचार्य श्यामजी पांडेय, हरिकेश साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed