फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Looting in the name of faith and theft of offerings will not be tolerated: District President

आस्था के नाम पर लूट और चढ़ावे में चोरी बर्दाश्त नहीं : जिलाध्यक्ष

Thu, 25 Jun 2026 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Looting in the name of faith and theft of offerings will not be tolerated: District President
जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन सौंपने जाते कांग्रसे कार्यकर्ता। स्रोत- स्वयं
अयोध्या में चढ़ावे के मामले को लेकर नगर की बुनकर कॉलोनी स्थित कार्यालय से जिला कांग्रेस कमेटी मऊ के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर के नाम पर देश के करोड़ों लोगों की आस्था का दोहन किया है।
विज्ञापन

आज जब मंदिर निर्माण में दान के नाम पर घोटाले की परतें खुल रही हैं, तो सरकार का मौन और एसआईटी के गठन के बावजूद एफआईआर दर्ज न किया जाना यह साबित करता है कि भ्रष्टाचार को संरक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी दी कि यदि जल्द ही दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी इस आंदोलन को और तेज करेगे। इस दौरान मुख्य रूप से उदयप्रताप राय, ओमप्रकाश ठाकुर, शिवाजी कनौजिया, मनोज गिहार, हफीजुर्रहमान, शाहिद फारूकी, परशुराम यादव, सुरेश राजभर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed