{"_id":"59e8a85b4f1c1b9e678b694d","slug":"loot-of-millions-in-drug-store-by-breaking-the-shutter","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटर तोड़कर दवा की दुकान में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शटर तोड़कर दवा की दुकान में लाखों की चोरी
mau news
Updated Thu, 19 Oct 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर मुहल्ला स्थित एक दवा की दूकान का शटर तोड़कर चोरों ने अंदर रखे बिक्री के 80 हजार रुपए पर हाथ साफ कर दिया। सुबह शटर का टूटा ताला देखकर दूकानदार जब अंदर गया तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी प्राप्त की और दूकान में लगे सीसी कैमरा में कैद चोरी की घटना का फुटेज लेकर जांच करने में जुटी है।
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहां रोड पर फरीदपुर मुहल्ले में अनिल मौर्या पुत्र चंद्रदेव मौर्या स्वयं के मकान में ही दवा की होलसेल की दूकान खोले है। रोज की भांति रात नौ बजे अनिल मौर्य दूकान बंद कर सोने चले गए। इस बीच रात में लगभग ढाई बजे के करीब चार की संख्या में असलहे से लैस होकर आए चार बदमाशों ने शटर टेढा़ कर दिया, साथ ही दूकान के अंदर घुस कर चोरी की घटना को अंजाम दिए। चोरों ने कैश काउंटर का ताला तोड़ने में सफल हुए, इस दौरान उसमें रखा लगभग 80 हजार रुपये और हजारों रुपये का सिक्का चुरा ले गए। दूकान में लगे सीसी कैमरा में चोरी की पूरी घटना की गतिविधि कैद हुई है। सुबह जानकारी के बाद सूचना मिलने पर चैकी इंचार्ज ने घटना स्थल पर जाकर चोरी की जानकारी प्राप्त की और फुटेज लेकर जांच करने में जुट गए है। दूकान मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। वैसे फुटेज में चोरों का चेहरा और हावभाव खानाबदोशों और पेशेवर चोरों जैसा दिख रहा है।