फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Looms will run from today

आज से चलेंगे लूम

Sun, 03 May 2020 06:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Looms will run from today
मऊ। जनपद में सोमवार से बुनकरोें के घरों में लूम की खटर-पटर शुरू हो जाएगी। जबकि धागे की दुकानें भी खुल जाएंगी। खोली जाने वाली चार दुकानों को प्रशासन ने चिह्नित किया है। जो सुबह10 बजे से शाम चार तक खुलेंगी। वहीं, इलेक्ट्रीशियन और प्लंबर घरों में जाकर मरम्मत का कार्य कर सकेंगे। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने रविवार की शाम पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित एक युवक के पाजीटिव पाए जाने के बाद जनपद ऑरेंज जोन में है। इसलिए अभी केवल लूम चलाने और धागों की दुकानों को खोलने की अनुमति दी जा रही है। इसके अलावा किसी नए व्यावसायिक संस्थान नहीं खुलेंगे। धागों की जो दुकानें खुलेंगी वहां और लूम चलाने के समय सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाएगा। लूम संचालन के समय वहां दो आदमी से अधिक की अनुमति नहीं होगी। जिन बड़े संस्थानों में दो से अधिक कारीगर लूम चलाते हैं तो उनसे आवेदन मांगा जाएगा और उनका परीक्षण कराने के बाद ही लूम संचालन की इजाजत देने पर सोचा जाएगा। बताया कि अगर बिना अनुमति के दो से अधिक मजदूरों से लूम चलवाते पकड़ा गया तो कार्रवाई तय है। डीएम ने कहा कि लूम संचालन से मजदूरी करने वाले बुनकरों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही इलेक्ट्रीशियन और प्लंबर मरम्मत का कार्य कर घर-घर जाकर कर सकेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव की एक रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है दूसरी रिपोर्ट के लिए सैंपल भेजा गया था लेकिन बीएचयू का लैब बंद होने से रिपोर्ट नहीं आ सकी। इसलिए सैंपल गोरखपुर भेजा जाएगा। दूसरी रिपोर्ट आने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। इसके बाद अगर कोई पाजिटिव केस नहीं पाया गया तो जनपद ओरेंज जोन से बाहर आ जाएगा। सीएमओ इस दौरान डॉ. एससी सिंह ने बताया कि अब तक कुल 514 सैंपल भेजे जा चुके हैं। इनमें सिर्फ एक पॉजिटिव पाया गया है जबकि 69 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है इनमें से 56 सैंपल बीएचयू में लैब बंद होने की वजह से फंसे हैं रविवार को 13 सैंपल लिए गए है। इसे जांच के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed