फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Liquor will be banned in UP as soon as the government is formed: Omprakash Rajbhar

सरकार बनते ही यूपी में होगी शराब बंदी: ओमप्रकाश राजभर

Wed, 01 Sep 2021 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Liquor will be banned in UP as soon as the government is formed: Omprakash Rajbhar
मऊ। सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी की तरफ से बुधवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित एक प्लाजा में किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय सलाहाकार सुदामा राजभर ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भागदारी संकल्प मोर्चा अपने दम पर चुनाव लड़ेगा। सरकार बनते ही उत्तर प्रदेश में बिजली बिल माफ करने के साथ हर जाति के छात्र छात्राओं को स्नातक तक निशुल्क शिक्षा दिलाने का काम करेंगे। इसके साथ ही गरीबों का मुफ्त इलाज किया जायेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में उनकी सरकार बनेगी तो वह सबसे पहले प्रदेश में शराब बंद कराएंगे। कहा कि वह 2022 के विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगें। समझौता का सवाल आएगा तो भाजपा को छोड़कर किसी भी दल से समझौता कर लेगें। इस अवसर पर पतिराम राजभर, सालिक यादव, रजनीश श्रीवास्तव, सुनील सिंह, डा. संतोष कुमार पांडेय, अनिकेश मिश्रा, लाल मीराकर, चंद्रशेखर राजभर, दीनानाथ यादव, रामजीत राजभर, महेंद्र राजभर, गुलाब राजभर, जयनाथ सिंह, पंकज राजभर, अनिल राव, सुरेंद्र राजभर आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री लालू राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed