{"_id":"60b279a08ebc3e2be10f94bd","slug":"liquor-shops-inspected-mau-news-vns5918852171","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकानों का किया गया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकानों का किया गया निरीक्षण
विज्ञापन
घोसी (मऊ)।शराब की दुकानों पर अनियमितता की शिकायत के मद्देनजर शनिवार को उपजिलाधिकारी सीएल सोनकर, सीओ नरेश कुमार एवं आबकारी निरीक्षक सुशील कुमार मौर्य की संयुक्त निरीक्षण नगर के मझवारा मोड़ स्थित मॉडल शॉप, बीयर की दुकान देशी एवं अंग्रेजी मदिरा की दुकान एवं मधुबन मोड़ स्थित बीयर की दुकान ,देशी एवं अंग्रेजी मदिरा की दुकान का किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर,रेट बोर्ड आदि की जाँच की गई।
उपजिलाधिकारी डॉ सीएल सोनकर ने निर्धारित समय सीमा सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक दुकान खोलने का निर्देश दिया। यूपी से बाहर के प्रांतों की मदिरा एवं अवैध मदिरा बेचने पर कड़ी कार्यवाही हेतु सख्त लहजे में चेताया। कोविड 19 के गाइडलाइंस का पालन करते हुये दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिग के तहत शराब बिक्री करने का निर्देश दिया। अचानक शराब की दुकानों पर चेकिंग अभियान को लेकर हड़कंप मचा रहा। इस अवसर पर एसडीएम डा सीएल सोनकर, सीओ घोसी, आबकारी इंसपेक्टर सुशील कुमार मौर्य, तहसीलदार पीसी श्रीवास्तव आदि रहे।
वहीं वलीदपुर में डीएम अमित सिंह बंसल के निर्देश पर शुक्रवार की शाम को संयुक्त टीम गठित कर उपजिलाधिकारी रामभवन तिवारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक सुरेश कुमार मौर्य ने तहसील क्षेत्र के वलीदपुर, रामनगर मोड़, पट्टी, बस स्टैंड, कैलेंडर तिराहा, चुंगी आदि जगहों लगभग आधा दर्जन ईट भट्ठों पर छापामारी किया, लेकिन किसी भी जगह पर अवैध शराब नहीं मिली। इस बाबत आबकारी निरीक्षक सुरेश कुमार मौर्य ने बताया कि जो शराब की बिक्री के लाइसेंस धारक यदि नियमों का पालन नहीं करेंगे। अगर इसमें किसी तरह की लापरवाही पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।