फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Light rain somewhere, relief from heat

कही हल्की तो कहीं झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

Wed, 17 Jun 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Light rain somewhere, relief from heat
मऊ नगर के गाजीपुर तिराहा पर बुधवार की दोपहर झमाझम बारिश में कुछ ऐसा दिखा नजारा। - फोटो : MAU
मऊ। जिले में बुुधवार को झमाझम बारिश हुई। इस बारिश से लोगों को गर्मी से बहुत राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। मौसम खुशनुमा होने से लोग मस्ती करते देखे गए। हालांकि बारिश होने के बाद भी उमस का पहरा बरकरार रहा। किसान भारी बारिश की आस लगाए रहे। लेकिन प्री मानसून को लेकर सभी अपने खेती किसानी की तैयारियों में लग गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह से अपराह्न तक आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को सूरज की तपिश का अहसास नहीं हो रहा था। दोपहर में करीब 1.40 बजे कहीं कहीं हल्की तो कहीं-कहीं झमाझम बारिश शुरू हुई। इसके चलते नगर के रघुनाथपुरा, भीटी, निजामुद्दीनपुरा, मुुंशीपुरा सहित कई मुहल्लों में जलजमाव हो गया। इस कारण्र लोगों को पानी से होकर आना जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन

बारिश होने के चलते नगर की सड़कों के दोनों किनारों की दुकानों के सामने खड़े होकर बारिश बंद होने का इंतजार करते देखे गए। वहीं कई लोग भीगते जाते देखे गए। आधा घंटे बाद बारिश बंद हो गई। लेकिन इसके बाद रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। बारिश होने से गर्मी से निजात मिली। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। मौसम में बदलाव देख किसान भारी बारिश की आस लगाए रहे, लेकिन मौसम में बदलाव होने से किसानों मे अच्छी बारिश होने की उम्मीद बढ़ गई है। ऐसे में लोग रोपाई के लिए खेतों की तैयार करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार का कहना था कि खरीफ फसल के लिए मौसम अनुकूल हो गया है। किसानों द्वारा डाली गई नर्सरी का ग्रोथ तेजी से होगा। दुबारी: बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पुलिस चौकी के परिसर में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से बारिश का पानी जमा हो गया। इससे पुलिसकर्मियों को पानी से होकर जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed